Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : TATA STEEL की FAMD को सर्वश्रेष्ठ एकीकृत जल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : TATA STEEL की FAMD को सर्वश्रेष्ठ एकीकृत जल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सतत भविष्य के लिए मजबूत जल प्रबंधन प्रणाली की ओर एक और कदम!

नई दिल्ली/भुवनेश्वर: टाटा स्टील के फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित वॉटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वॉटर अवॉर्ड्स 2024-25 में “सर्वश्रेष्ठ एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना” श्रेणी में जीत हासिल की।

माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री, राज भूषण चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और टाटा स्टील को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इसके बाद कंपनी को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। टाटा स्टील की ओर से नताशा झा, हेड – प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी और इम्प्रूवमेंट (एफएएमडी), ने यह सम्मान ग्रहण किया।

टाटा स्टील (एफएएमडी) द्वारा जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सस्टेनेबल बनाने के लिए अपनाई गई अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों की सराहना करते हुए, यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाटर डाइजेस्ट, भारत की अग्रणी जल पत्रिका द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह आयोजन जल संरक्षण के अग्रदूतों और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

पंकज सतीजा, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (एफएएमडी), टाटा स्टील ने कहा, “भारत एक जल-संकटग्रस्त देश है, जहां कृषि, समाज और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों के बीच इस बहुमूल्य संसाधन के लिए प्रतिस्पर्धा है। हम अपनी प्रक्रियाओं में जल खपत को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जल प्रबंधन में हमारी प्रतिबद्धता और नवीन डिजिटल समाधानों को अपनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को मान्यता मिलने पर हमें गर्व है।”

एफएएमडी अपनी प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से लागू कर रहा है, जिसमें ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित कमारदा और सरुआबिल खदानों में सेंट्रल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) और सुकिंदा खदान में एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) जैसी पहल शामिल हैं। ये अत्याधुनिक संयंत्र अपशिष्ट जल के शोधन और पुनः उपयोग को सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण में अहम योगदान दे रहे हैं।

ओडिशा के क्योंझर जिले में स्थित जोड़ा फेरो एलॉय प्लांट (एफएपी) में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाया गया है। प्लांट ने एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) से उपचारित जल और स्क्रबर पॉन्ड के पानी का पुनः उपयोग कर ताजे सतही जल पर निर्भरता को काफी हद तक कम किया है, जिससे जल खपत में 40% से अधिक की कमी हासिल की गई है।

इसी तरह, एफएएमडी ने ओडिशा के कटक जिले में स्थित एफएपी अथागढ़ में आईओटी-आधारित स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया है। इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिये जल उपयोग की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे कुल जल सेवन में कमी आई है और स्लैग कूलिंग के लिए रॉ वाटर की खपत में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.