
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के मौके पर शहरवासियों के लिए टाटा स्टारबक्स ने खास फेस्टिव मेन्यू पेश किया है। ‘आमार पूजा, आमार स्टारबक्स’ के तहत तैयार यह लिमिटेड-एडिशन मेन्यू पूर्वी भारत के पारंपरिक जायकों से प्रेरित है। यह 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक जमशेदपुर समेत कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, भुवनेश्वर, पटना, रांची और गंगटोक के चुनिंदा स्टारबक्स स्टोरों में उपलब्ध रहेगा।
मेन्यू में इस बार कोषा मंगशो रोल और गुड़ेर संदेश फ्लान को नए विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। कोषा मंगशो रोल में बंगाली शैली के कोषा मंगशो को परतदार पराठे में लपेटकर परोसा गया है। वहीं, गुड़ेर संदेश फ्लान में पारंपरिक बंगाली संदेश को गुड़ की मिठास और बिस्किट बेस के साथ नया रूप दिया गया है।
इसके अलावा ढाकाई चिकन रैप, भेटकी भाजा सैंडविच, चिंगड़ी टर्नओवर, शोरषे चिकन बर्गर, आलू पोस्तो बर्गर और कलाकंद पाई जैसे पसंदीदा व्यंजन भी मेन्यू में शामिल हैं। इन व्यंजनों में पूर्वी भारत के पारंपरिक स्वादों को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है।
टाटा स्टारबक्स की हेड ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग मिताली माहेश्वरी ने कहा कि दुर्गा पूजा परंपरा, खान-पान और मेल-मिलाप का त्योहार है। इसी भावना के साथ क्षेत्रीय पसंदीदा स्वादों को स्टारबक्स के सिग्नेचर अनुभव से जोड़ा गया है।


