
जमशेदपुर.


स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा मोटर्स की ओर से वर्क्स और टेल्को टाउनशिप में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर प्लांट प्रमुख रविन्द्र कुलकर्णी, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ रविवार को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत “श्रमदान” में शामिल हुए.
अभियान के तहत टेल्को कॉलोनी के हुडको लेक में 100 से अधिक कर्मचारी परिवार के साथ एकत्र हुए. हुडको झील में फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों ने स्वेच्छा से काम किया. अभियान में झील से करीब 25 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया.
यह अभियान टाटा मोटर्स प्लांट, हुडको लेक, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, रिवर व्यू एन्क्लेव और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में चलाया गया.





