Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS:स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के पार,जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने निचले इलाकों का किया दौरा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के पार,जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने निचले इलाकों का किया दौरा

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज शाम स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के किनारे आदित्यपुर पुल से लेकर मानगो पुल के बीच के इलाकों का दौरा किया तथा कल्याणनगर की निचली बस्तियों का भी भ्रमण किया।

श्री राय ने बताया कि ओडिसा और झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग के आँकड़ों के अनुसार खरकई नदी खतरा के निशान से करीब 2.28 मीटर उपर बह रही है। स्वर्णरेखा नदी खतरा के निशान के आसपास पहुंच गई है। ओडिसा में खरकई नदी पर बने बैंकबिल डैम के दो फाटक ओडिसा सरकार ने खोल दिया है, जिसके कारण खरकई नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। चांडिल डैम के डूब क्षेत्र को बचाने के लिए झारखण्ड सरकार के जल संसाधन विभाग ने चांडिल डैम का दो फाटक दोपहर बाद खोला है, जिसके कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरा के निशान (121.50 मीटर) पर पहुंच गया है। रात में स्वर्णरेखा का जलस्तर खतरा का निशान पार कर जाएगा, इसकी संभावना है। फिलहाल चांडिल डैम का जलस्तर 182.10 मीटर है। मानगो पुल पर स्वर्णरेखा का जल स्तर 121.22 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि यहाँ खतरे का निशान 121.50 मीटर है। चांडिल डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर के अधिकतम 1 मीटर और उपर जाने की आशंका है।

विधायक श्री सरयू राय ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे चांडिल डैम से नियंत्रित जल प्रवाह नीचे की ओर छोड़ें ताकि जमशेदपुर के निचले इलाकों के बस्तियों पर डूबने का खतरा नहीं हो। खरकई अपने खतरे के निशान से 2.28 मीटर उपर बह रही है, जिसके और उपर जाने की आशंका है। खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव भी स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर पर दो मुहानी के नीचे होगा।

श्री राय ने निचले इलाकों की बस्तियों के निवासियों को सलाह दी है कि रात में वे सावधान रहें और अपना सामान नदी तट के उपर कर लें। श्री राय ने कहा कि जिला प्रशासन और जेएनएसी को भी सचेत रहना चाहिए और रात में नदी तट के इलाकों की सतत निगरानी करनी चाहिए तथा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :11 जुलाई 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफ़ल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

August 11, 2025

Jamshedpur News :11अगस्त को जेएनएसी पर होने वाला प्रदर्शन फिलहाल स्थगित

August 11, 2025

Jamshedpur News :सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलेंगे सरयू राय, बैठक में दी चेतावनी

August 11, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.