Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :स्वर्णरेखा ने 11 रन से कवच को हराकर जीता एमपीएल-7 का खिताब
Breaking News

Jamshedpur News :स्वर्णरेखा ने 11 रन से कवच को हराकर जीता एमपीएल-7 का खिताब

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में टीम स्वर्णरेखा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम कवच को 11 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। आठ दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के सभी मैच महादेव खेल प्रांगण में खेले गए, जहां खिलाड़ियों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।

READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राएँ यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए अरुणाचल प्रदेश रवाना

फाइनल मुकाबले में स्वर्णरेखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर टीम ने 77 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। राजेश महतो ने 9 रन बनाए, जबकि मैन ऑफ द फाइनल रहे सुशील टुडू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली। कवच की ओर से राकेश महतो और मानिक सरदार ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम कवच ने संघर्षपूर्ण प्रयास किया। आदित्य सिंह (29), राकेश महतो (17) और उपकप्तान बलजीत संसोआ (11) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 66 रन ही बना सके। स्वर्णरेखा की ओर से सुशील टुडू ने दो तथा सचिन टुडू ने एक विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। व्यक्तिगत पुरस्कारों में टीम स्वर्णरेखा के सुशील टुडू को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान मिला जबकि टीम कवच के राकेश महतो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा मानिक सरदार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
टूर्नामेंट में कुल दस टीमों स्वर्णरेखा, कवच, नव ऊर्जा, शक्तिस्रोत, उजाला, जीवनदायिनी, संकल्प, द्वापर, त्रेता और प्रकाश ने भाग लेकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की।

READ MORE :Jamshedpur News :जुगसलाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सिख समाज ने किया भव्य स्वागत

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के निदेशक निर्मल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। एमपीएल जैसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि खेल भावना और संगठनात्मक एकता है।
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा ने भी खिलाड़ियों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
आठ दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:गालूडीह के माता वैष्णोदेवी धाम में 18 से 21 अप्रैल तक भव्य महोत्सव, भागवत गीता प्रवचन और माता की चौकी का आयोजन

April 18, 2026

Aaj Ka Rashifal:18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

April 18, 2026

Jamshedpur News:बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.