
जमशेदपुर।

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर–9 से खड़ी हुईं सुमिता मार्डी ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ़ पेयजल, स्ट्रीट लाइट और नियमित सफ़ाई जैसी बुनियादी समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
सुमिता मार्डी ने आगे कहा कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित कर काम करेंगी और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड के विकास कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बरती जाएगी तथा वार्ड नंबर–9 को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।


