
जमशेदपुर.
जुस्को स्कूल, कदमा में 20वीं हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता (फाइनल) का आयोजन उत्साह और साहित्यिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में एल.के.जी.से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी काव्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल, सामाजिक जीवन, प्रकृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीक जैसे विविध विषयों पर आधारित कविताओं का सशक्त और भावपूर्ण पाठ किया. प्रतियोगिता दो भागों में विभक्त थी–एकल एवं समूह. बच्चों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. निर्णायक मंडली ने स्पष्ट मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए विभिन्न कक्षाओं के विजेताओं की घोषणा की. निर्णायक मंडली में वरिष्ठ पत्रकार सह लेखिका सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता और डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका किरण अग्निहोत्री शामिल थीं.
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती झुमझुमी नंदी, उप-प्रधानाचार्या आनंदिता राय, कोऑर्डिनेटर कमर अली, सीमा तिवारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. हिंदी विभाग की शिक्षिकाओं शाजिया, रुसी, रश्मि, आभा, आर्जेश्वरी, सोनाली, निशा, श्वेता, अनामिका, भावना, रश्मि कुमारी और साईं लक्ष्मी का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा.
प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार की साहित्यिक गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया.
एकल वर्ग में विजेता छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं-–
रक्षित हेंब्रम(विजेता) , अनिष्ठा मुखी(उपविजेता), कुमकुम जया(उपविजेता), शुभांगी बनर्जी(विजेता), रौशनी(विजेता), श्रेष्ठा(उपविजेता), आरोही(विजेता), बी धानिशा(उपविजेता) , अदिति पात्रो(उपविजेता), दृष्टि मिश्रा(विजेता)
समूह वर्ग में विजेता (चयनित कक्षाएं)
एलकेजी बी–उपविजेता
यूकेजी बी—-विजेता
वन ए———विजेता
टू सी———–उपविजेता
थ्री सी———उपविजेता
फोर सी——विजेता
फाइव सी—–विजेता
सिक्स ए—–उपविजेता
सेवन बी—–विजेता
एट बी—–उपविजेता









