
जमशेदपुर।


झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्यपुर वं राष्ट्रीय स्तरीय स्वच्छता अभियान पर कार्यरत स्वच्छता पुकारे के सौजन्य से आदित्यपुर एस- टाईप बाजार तथा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौंक में गीता नाट्य संस्थान जमशेदपुर के युवा कलाकारों द्वारा “”प्लास्टिक एक अभिशाप” नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। नाटक का उद्देश्य एकल उपयोग प्लास्टिक को ना उपयोग करने के लिए जन-जन को जागरूक करना था तथा एकल उपयोग प्लास्टिक से कैसे हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है यह बताया गया इस दौरान एक घटना दिखाया गया कि कैसे एक गरीब सब्जी वाली प्लास्टिक मांगने पर सब्जी नहीं देती है और वही एक पढ़ा-लिखा Ac मे बैठा किराने दुकान वाला में कुछ पैसों के लालच में आकर समान तो पॉलिथीन देता ही है तथा द्वारा ऐसे पॉलिथीन मांगने पर भी कुछ पैसों में दे देता है कर्नाटक में दूसरा दृश्य दिखाया गया कि कैसे मां द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक घर लाने पर बच्चा पॉलिथीन को खाकर मर जाता है
नाटक में सूत्रधार की भुमिका में गीता दीक्षित एवं उनके साथ प्रेम दीक्षित रहे वहीं नाटक में श्यामली डें, पुजा लोहर,सीमी मुखी,दीलिप पातरौ, सूरज सिंह सरदार तथा बाल कलाकार के रूप में दिव्या कौर ने बतौर अभिनेय किया।
नुक्कड़ नाटक को लिखा गीता दीक्षित तथा निर्देशित प्रेम दिक्षित ने किया ।
नुक्कड़ नाटकों के दौरान दर्शकदीर्घा मे झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमुखगण, स्वच्छता पुकारे टीम के सदस्य तथा टाटा स्टील,टाटा पावर के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

(नोट:कल शाम 4 बजे साकची गोलचक्कर तथा 5 बजे बिस्टूपुर सेंटर मॉल पीएम मॉल में किया जाना है)


