
जमशेदपुर.


पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. इसी क्रम गुरुवार को गुजरात के विधायक सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी अनंत पटेल और बलजीत सिंह वेदी ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष ने आज अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की. उन्होंने अपने 25 वर्षों से की गई पार्टी की सेवा, NSUI, छात्र राजनीति से 2 बार वोटिंग के माध्यम से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव के तौर पर अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ साथ चुनावी राजनीति में भाजपा के गढ़ रहे गोविंदपुर से जिला परिषद् सदस्य के रूप में जनसेवा में किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी.


