Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ली समीक्षा बैठक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ली समीक्षा बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन महापर्व के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रगति को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर का दौरा किया। इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं संजीव सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अभियान की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को इसे और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करें। विभिन्न मंडल क्षेत्रों में कैम्प लगाकर और बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों और पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे बस्ती क्षेत्रों में जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें और भाजपा के साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का कार्य नहीं, बल्कि यह पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में विकास और सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है। हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाना है। श्री महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करें और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने लोगों को भाजपा के विकास कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों की जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदस्यता अभियान में अब तक के कार्यों और प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता हेतु विभिन्न मंडलों में सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम से तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार ने किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गुँजन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, सुबोध झा, संजीत चौरसिया, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव राय, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, मुचिराम बाउरी, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.