Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :स्टारबक्स ने जमशेदपुर में खोला पहला स्टोर: टाटा नगर की समृद्ध विरासत की दिखेगी झलक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :स्टारबक्स ने जमशेदपुर में खोला पहला स्टोर: टाटा नगर की समृद्ध विरासत की दिखेगी झलक

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर,: जमशेदपुर में स्टारबक्स ने अपने पहले स्टोर का उद्घाटन किया है। शहर का यह पहला स्टोर यहां का दिल कहे जाने वाले कदमा इनर सर्किल जीटी हॉस्टल नंबर एक के सामने में खोला गया है। इसके उद्घाटन के अवसर पर टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाटा स्टारबक्स के सीओओ अद्रित मिश्रा, स्टारबक्स कॉफ़ी एम्बेसडर, एपीएसी एंड चाइना विभोर मिश्रा एवं टाटा स्टारबक्स और टाटा स्टील की टीम मौजूद थे.

ग्लोबल कॉफी कल्चर की पहचान के साथ ही इस स्टोर को बहुत खूबसूरती के साथ समकालीन डिजाइन में सजाया गया है, जिसमें कुछ ऐसी खूबियों को भी शामिल किया गया है, जिनसे जमशेदपुर की समृद्ध विरासत का अनुभव होता है। टाटा नगर की विरासत को अपने अंदर समेटते हुए यह स्टोर एक ऐसी जगह बनकर सामने आने के लिए तैयार है, जहां कॉफी के एक कप के साथ रिश्ते बुने जाते हैं।

लेयर्ड मेटल टेक्सचर, बेहतरीन आर्टवर्क और मेटलिक्स के माध्यम से औद्योगिक शहर के रूप में जमशेदपुर की पहचान को यहां उकेरा गया है। साथ ही ग्रे, बीज और ग्रीन कलर से एक लुभा देने वाला माहौल बनता है। इस स्टोर की डायनामिक वॉल इंस्टॉलेशन के माध्यम से जमशेदपुर की कहानी को सबके सामने रखा गया है, जिससे भारत के स्टील उत्पादन और जमशेदपुर के बीच का रिश्ता सामने आता है। इनोवेटिव सीलिंग डिजाइन से लेकर कस्टम मेटल मर्चेंडाइज रैक तक, इस स्टोर के हर कोने से स्टील सिटी जमशेदपुर की झलक दिखती है।

इस स्टोर की लॉन्चिंग के माध्यम से स्टारबक्स ने जमशेदपुर के लोगों को टॉफी नट क्रंच लाटे और जिंजरब्रेड फ्लेवर गुडनेस जैसे सीजनल फेवरेट्स के साथ क्रिसमस को खूबसूरत अंदाज में मनाने का मौका दिया है। इन फेस्टिव डिलाइट्स के साथ-साथ यहां आने वाले ग्राहक जावा चिप फ्रेपचिनो, मसाला चाय और हाल ही में लॉन्च किए गए क्लासिक्स मेन्यू जैसे स्टारबक्स के कुछ पसंदीदा स्वाद का भी आनंद ले सकेंगे। इसके क्लासिक्स मेन्यू में हाथों से तैयार किए गए सैंडविच के साथ क्लासिक हॉट कॉफी और क्लासिक आइस्ड कॉफी शामिल हैं। हर कप के साथ ग्लोबल कॉफी कल्चर का एहसास होगा। साथ ही यहां स्टील सिटी की जीवंत और समृद्ध संस्कृति का भी अनुभव मिलेगा।

जमशेदपुर में इस स्टोर के उद्घाटन के मौके पर टाटा स्टारबक्स के सीईओ सुशांत दाश ने कहा, ‘भारत की औद्योगिक धरोहर और टाटा स्टील की गौरवशाली विरासत के प्रतीक जमशेदपुर में अपना पहला स्टोर खोलते हुए हमें बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। यह नया स्टोर उन लोगों तक स्टारबक्स को पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस स्टोर के साथ हमारा उद्देश्य है कि हम अपनी पहचान बने ‘थर्ड प्लेस’ को जमशेदपुर तक लाएं। यहां लोगों को एक ऐसी जगह मिलेगी, जहां वे एक-दूसरे से जुड़ पाएंगे और साथ एक कप कॉफी के साथ यहां के अनूठेपन का आनंद ले सकेंगे। हम स्टील सिटी के जीवंत लोगों को सेवा प्रदान करने और उनके समृद्ध सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।’

इस स्टोर की लॉन्चिंग को लेकर  जमशेदपुर , जमशेदपुर की खबर, जमशेदपुर समाचार, जमशेदपुर खबर, जमशेदपुर ताजा समाचार, JAMSHEDPUR NEWS, JAMSHEDPUR NEWS, JAMSHEDPURने कहा, ‘जमशेदपुर में टाटा स्टारबक्स के पहले स्टोर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह इस शहर की जीवंत पहचान को नई ऊंचाई देगा। हमें विश्वास है कि यह एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी भावनाओं को साझा करने और वर्ल्ड-क्लास कॉफी एक्सपीरियंस पाने के लिए लोगों का पसंदीदा ठिकाना बनकर सामने आएगा।’ स्टोर सुबह 8 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 25 साल बाद भी Jamshedpur में पेयजल विभाग का कार्यालय नहीं, BJP नेता Nandji Prasad ने Hemant सरकार को दी जन आंदोलन की चेतावनी

May 7, 2026

Seraikela-Kharsawan News :13 मई को सरायकेला में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर B-Tech वालों के लिए शानदार मौका

May 7, 2026

Jamshedpur News : कदमा पुलिस ने किया चेन छिनतई का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार, सोना और कैश बरामद

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.