जमशेदपुर:
शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के चौथे दिन ब्रह्मलोकधाम में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। साकची गुरूद्वारा से आई स्त्री संगत ने श्री श्री सुखमनी साहिब पाठ किया। तत्पश्चात ज्ञानी जनरैल सिंह ने सत्संग कर गुरू वाणी का व्याख्यान प्रस्तुत किया।
READ MORE :Jamshedpur News :मानगो में दो दिवसीय 26वां श्याम जन्मोत्सव 1 और 2 नवम्बर को, सजेगा दरबार
संगत और प्रमुखों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम संचालन
इस अवसर पर सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और साकची, सोनारी, कदमा एवं सिख नौजवान कमेटी के प्रमुख उपस्थित थे। श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग प्रदान किया। सभी कार्यक्रम ब्रह्मलोकधाम के प्रमुख श्री मोनू भट्टाचार्य के देखरेख में संपन्न हुए।
लंगर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 1000 लोगों ने लंगर का आनंद लिया। उत्सव में और भी आनंद और उमंग भरते हुए बहादर गतका गुरुप, साकची एवं सनी भांगड़ा गुरुप ने अपनी प्रस्तुति दी।
आगामी दिन के कार्यक्रम:
कल, ब्रह्मानन्द महाराज के जन्मोत्सव पर नगर कीर्तन, 25 जोड़े का विवाह और नर नारायण सेवा जैसे आयोजन होंगे।


