Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने शुरू किया ‘माही’ अभियान, युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक, जिले के सभी बड़े शिक्षण संस्थान में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के मनोविशेषज्ञ करेंगे जागरूक
Breaking News

Jamshedpur News :बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने शुरू किया ‘माही’ अभियान, युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक, जिले के सभी बड़े शिक्षण संस्थान में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के मनोविशेषज्ञ करेंगे जागरूक

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को इस दशक के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। विशेषकर कोरोना महामारी के बाद यह और व्यापक रूप से सामने आ रही है।वैश्विक स्तर पर वर्ष 2020 के बाद से मनोरोगियों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है। आजकल के युवाओं में चिंता-तनाव और अवसाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस खतरे को देखते हुए शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के संयुक्त तत्वावधान में ‘माही’ (मेंटल अवेसमनेस एंड हेल्थ इनिशिएटिव) अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में माही (MAHI) अभियान का शुभारंभ नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। इस दौरान कई योजनाओं में सरकार के साथ काम कर रहे मनोविशेषज्ञ ने यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में युवाओं को जागरूक करने और इस खतरे को कम करने के उद्देश्य से संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के टीबी उन्मूलन एवं अन्य कार्यक्रमों से जुड़े वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के मनोविशेषज्ञ द्वारा जिले के सभी बड़े शिक्षण संस्थानों में युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं इससे बचाव हेतु जागरूक किया जाएगा। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मन को स्वस्थ रखे बिना स्वस्थ तन की कल्पना करना बेमानी होगी, और इससे बड़ी बेमानी होगी मानसिक स्वास्थ्य को एक दायरे में बांध कर रखना। कहा कि आज स्वास्थ्य समस्या और मेंटल हेल्थ समस्याओं को एक नजरिए से देखने की जरूरत है। देश के हर बच्चे से लेकर उनके माता-पिता, शिक्षक, प्रशासन, नीति निर्माताओं और कानून व्यवस्था को मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत के बारे में सोचने और इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की लत और तुलनात्मक रवैये के कारण युवा वर्ग अवसादग्रस्त हो रहे हैं। इसके साथ ही, आत्महत्या के मामले में भी वृद्धि देखी जा रही है। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर व्याप्त भ्रम औऱ स्टिग्मा के चलते लोग अपनी समस्याएं दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहते, जागरूकता के आभाव के कारण इस तरह की सोच बड़ी चुनौती साबित होती है।

इससे पहले, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ प्रोफेसर आचार्य ऋषि रंजन ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, कुणाल षाडंगी ने बैलून उडाकर तथा दीप प्रज्वलित कर ‘माही’ अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, प्रो वाइस चांसलर डॉ प्रोफेसर आचार्य ऋषि रंजन, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर की स्वाति कुमारी, सुभाष कुमार, बंधन कुमार, सौरभ मोहंती, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य डॉक्टर श्रद्धा सुमन, निधि केडिया, सतप्रीत सिंह, रिशु रंजन समेत अन्य व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:24 मई 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 24, 2026

GHATSHILA NEWS: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ बड़ा आंदोलन, घाटशिला में आज जुटेगी भारी भीड़, विधायक सरयू राय भी होंगे शामिल

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ जारी, पर्वत संरक्षण कानून बनाने की मांग

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.