
जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको में हुए ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) मामले में हर दिन नए और दिल दहला देने वाले खुलासे हो रहे हैं। एक पिता ने जिस बेरहमी से अपने ही परिवार को मौत के घाट उतारा, उसकी खौफनाक सच्चाई अब पुलिस की जांच में सामने आ रही है। पुलिस हिरासत में आए मुख्य आरोपी और रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस की तफ्तीश में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने पूरी क्रूरता के साथ निहत्थे और बेखबर परिवार पर जानलेवा हमला किया था।
सोते हुए बच्चों और खाना बना रही पत्नी पर हुआ हमला
इस जघन्य हत्याकांड की जांच कर रहे एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने क्राइम सीन का मुआयना करने के बाद बताया कि वारदात के वक्त घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि घटना के समय आरोपी की पत्नी सरिता सिंह रसोई में खाना बना रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने ही जाकर गैस बंद की। वहीं, आरोपी की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटा रविशेक कुमार दोनों अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सोते हुए बच्चों और खाना बना रही पत्नी को संभलने का कोई मौका दिए बिना ही रविंद्र सिंह ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
https://twitter.com/BJNN02/status/2053759443595350052
कुल्हाड़ी और हथौड़े से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक कुल्हाड़ीनुमा हथियार और एक हथौड़ा शामिल है। इन हथियारों के इस्तेमाल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर के सिर पर खून सवार था। अपने ही परिवार को इतनी बेरहमी से खत्म करने के बाद आरोपी अब खुद को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताने की कोशिश कर रहा है।
READ MORE :Jamshedpur News: ठेले-खोमचे वालों के लिए सख्त निर्देश जारी, ग्लव्स-मास्क और डस्टबिन अनिवार्य; पढ़ें फूड सेफ्टी के नए नियम
पुलिस जांच में नहीं कर रहा सहयोग, मोबाइल एफएसएल लैब भेजे जाएंगे
एएसपी के मुताबिक, आरोपी पुलिस की पूछताछ में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है और सवालों के सीधे जवाब देने से बच रहा है। घटना के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, सभी मोबाइल लॉक हैं और आरोपी उनका पासवर्ड नहीं बता रहा है। ऐसे में अहम सुराग जुटाने के लिए पुलिस अब इन मोबाइलों को एफएसएल (FSL) लैब भेजने की तैयारी कर रही है।


