
जमशेदपुर। शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमियों ने पुराने साल 2025 कि विदाई और नये साल 2026 का स्वागत बाबा श्याम के दरबार में भजनों के साथ धूमधाम से किया। श्याम प्रेमियों द्धारा तृतीय नव वर्ष सांवरिया के संग मनाने हेतु साकची श्री अग्रसेन भवन में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। बुधवार और गुरूवार के बीच की रात बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। यजमान पिंकी-पंकज छावछरिया और सीमा-राजेश अग्रवाल ने पूजा की और पंडित मुन्ना बाबाजी ने पूजा करायी। इस दौरान लॉटरी के माध्यम से पांच भक्तो को बाबा श्याम का खजाना चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित भजन गायक कानपुर से बेटू आलिया (शर्मा सिस्टर की जोड़ी) सहित स्थानीय भजन गायक कविता अग्रवाल, सक्षम पलसानिया द्वारा बाबा श्याम के चरणों में की गयी भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर भजन गायकों ने मत होना मन बांवरे उदास वो सांवरा जरूर आएगा…, आनो पड़सी सेठ सांवरा भगता की अरदास है…., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं…, हार गया मैं बाबा अब तो दामन थाम ले…, दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, भर दे श्याम झोली भर दे…, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं…, चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए…., मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., सांवली सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया…., श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार… .आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे। इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का फूलों से सजा भव्य दरबार, केक कटिंग, भव्य ज्योत, लॉटरी के माध्यम से बाबा का खजाना, भजनो की रसधारा, श्याम रसोई प्रसाद रहा। सभी श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से पंकज छावछरिया, विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, नंदलाल शर्मा, राजेश चौधरी, नवीन अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, अनिल शर्मा, मनोज खंडेलवाल, नवीन कांवटिया, राजेश अग्रवाल, मनोज खेमका, लोकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल आदि श्याम प्रेमी का योगदान रहा। मालूम हो कि इस कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम (श्याम प्रेमी) थे। सैकड़ों श्याम प्रेमी सपरिवार ना डिस्को गये ना होटल गये बल्कि ये तो साकची श्री अग्रसेन भवन में बाबा के चरणों मे हाजरी लगाकर एक-दूसरे को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी।




