जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल भालुबासा द्धारा रविवार को धुमधाम से भव्य श्याम महोत्सव भालुबासा स्थित हरिजन स्कुल मैदान में मनाया गया। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसमें कच्चे फूलों से बाबा श्याम का अदभुत, अलौकिक श्रृंगार किया गया था। विशेष कारीगरों द्धारा श्रृंगार में विदेशी फूलों का भी उपयोग किया गया। रविवार की सुबह 08 बजे से श्याम अखंड ज्योति पाठ और रात 08.30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा (संकीर्त्तन) हुई। सामूहिक शामिल हुई। जोशी पंडित की देखरेख में 5 पंडितों द्वारा विधिवत पूजा की गई। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर बाबा की ज्योत ली। सभी भक्तों को रक्षा सूत्र बांध गया। यजमान राजेश खंडेलवाल, बसंत अग्रवाल, नीरज चौधरी, राजेश अग्रवाल, कैलाश छावछरिया ने सपत्नी पूजा की। इस महोत्सव में बतौर अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, समाजसेविका सुधा गुप्ता, भाजपा नेता सुधांशु ओझा, योगेश मल्होत्रा शामिल हुए। सभी ने बाबा श्याम के दरबार में हाजरी लगायी और श्याम कथा सहित भजनों का आनन्द लिया। साथ ही बाबा श्याम से देश और झारखंड के विकास की प्रार्थना की।
इस अवसर पर आमंत्रित भजन गायक तुषार चौधरी (कोलकाता), अभिषेक सिंघल (धनबाद), वेद प्रकाश उपाध्याय (टाटानगर), महावीर अग्रवाल (टाटानगर) और सुमित्रा बनर्जी (टाटानगर) ने शानदार प्रस्तुति के दौरान भजनों की अमृत गंगा बहाई गई, जिसमें श्याम भक्त गोता लगाते हुए बाबा का गुणगान करते रहे। श्री गणेश वंदना से कथा एवं भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर भजन गायकों ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं…, मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला…, चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए…., काली कमली वाला मेरा यार हैं…., थाली भरकर लाई रे खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी…, मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार…, लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार…., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है… पकड लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे… सांवली सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया…., आदि भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे। इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, भजनों की अमृत वर्षा रहा।
इस धर्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संयोजक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, सचिव बजरंग केवलका, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, रिंकु अग्रवाल, उषा गुप्ता, राजू खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल, संजय शर्मा, बिमल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, वर्गिस अग्रवाल, आशु अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, नितिन चौधरी, मालीराम अग्रवाल आदि का योगदान रहा।





