
जमशेदपुर।
शनिवार श्री गणेश चतुर्थी के दिन श्री श्री दुर्गा/ काली पूजा कमेटी सहारा सिटी मानगो जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन किया गया, इस भूमि पूजन में कॉलोनी के सभी पुरुष महिलाएं एकत्रित हुए, स्कोवा कमेटी के अध्यक्ष श्री बिपिन जी एवं सचिव श्री सुसील कुमार सिंह उपस्थित रहे, और श्री श्री दुर्गा/ काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष श्री एस एन पाल सचिव श्री अभिषेक परमार उपसचिव श्री रणजीत सिंह कोषाध्यक्ष श्री केश्वर साहू एवं उपकोषाध्यक्ष श्री साधु शरण सिंह मंदिर के पुजारी श्री अनिरुद्ध तिवारी एवं श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह,श्री अखिलेश सिंह, श्री गोपाल यादव, श्री सतीश चन्द्र मिश्रा, श्री श्रीकांत मेहता,श्री चौबे जी श्री माजी जी एवं महिलाओं में श्रीमती दीपाली प्रमाणिक श्रीमती अंजू सिंह श्रीमती डोली श्रीमती उर्मिला झा के मौजूदगी में भूमि पूजन संपन्न हुआ, यह पूजा प्रथम से कलश स्थापना और भव्य तरीके से शुरूआत किया जाता है इसमें सभी कॉलोनी वासियों के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम एवं संस्कृति कार्यक्रम बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा किया जाता है, पूरे झारखंड में यह मिसाल है इस कॉलोनी में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोगों के द्वारा इस पूजा में सम्मिलित होकर आनंद/ लुफ्त उठाते हैं। सप्तमी अष्टमी नवमी मे कार्यक्रम के साथ साथ भोग वितरण किया जाता है और रात्रि में तीनो दिन भोजन का प्रबंध रहता है साथी विजय मिलन समारोह आयोजित किया जाता हैं। भव्य तरीके से पंडाल एवं विद्युत सज्जा किया जाता है और कॉलोनी के लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दुर्गा पूजा में लगने वाले सामग्री सहयोग करते हैं, जिसमें मूर्ति पूजा सामग्री भोग फल अन्य और भी तरीके के सामग्री लोग बढ़-चढ़कर दान / सहयोग करते हैं। यह सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के अंदर देख रैक में किया जाता है, यह 2005 में इसकी शुरूआत किया गया था और इस साल18 वर्ष पूरा हो जायेगा।



