Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से सीखा है गलत का विरोध करना और किसी दबाब में नहीं झुकना: शिवशंकर सिंह
Breaking News

Jamshedpur News:पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से सीखा है गलत का विरोध करना और किसी दबाब में नहीं झुकना: शिवशंकर सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 31, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर पूर्वी के समस्त मतदाता मेरे मार्गदर्शक और गार्जियन, उनका फैसला मेरे लिए सर्वोपरि

गैस चूल्हा के जरिए सबके घरों में उन्नति और समृद्धि पहुंचाना मेरा लक्ष्य

वोट करो शान से, चूल्हे के निशान पर

जमशेदपुर,.

जमेशदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोगों के साथ साथ अपने सभी समर्थकों व शुभचितकों व आप तमाम प्रेस के साथियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं और आप सभी निष्पक्ष होकर चुनाव मैदान जाएं.नामांकन वापसी के समय को हमने पार किया. विपक्षियों की नाम वापसी की साजिश को हम सभी ने विफल किया. मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मैं शिवशंकर सिंह, बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न गैस चूल्हा के साथ चुनाव मैदान में हूं।

चुनाव आयोग को बहुत बहुत धन्यवाद कि उन्होंने घर घर की जरूरत और माताएं- बहनों की जरूरत की चीजों को देने का काम किया है. आप सभी लोगों का आभार और धन्यवाद भी है कि पार्टी के अंदर व बाहर के अलावा कई अन्य प्रकार के दबावों के बावजूद जिन विपरीत परिस्थितियों में भी आप सभी हमारे साथ रहे और आपकी ताकत, प्यार और समर्थन के कारण चुनाव मैदान में मैं पूरी मजबूती के साथ डटे रहकर यह कह रहा हूं कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं।

आप सभी प्रेस के साथियों के जरिए जमशेदपुर पूर्वी के सभी मतदाताओं और लोगों को यह आश्वस्त कर रहा हूं कि विधानसभा चुनाव को लेकर कई चर्चाएं या अफवाह व खबरें फैलाई जा रही थी, कि दबाब की वजह से या येन केन प्रकारेण या भाजपा के वरीय नेताओं के कहने पर चुनाव से अपना नाम वापस ले लेंगे, चुनाव में बैठ जाएंगे, तो ऐसी सभी खबरों को झुठलाते हुए आज अपने चुनाव चिह्न गैस चूल्हा के साथ आपके समक्ष हूं।

पिछली बार गैस सिलेंडर ने इतिहास रचा था तो इस बार हमारी बहनों और माताओं का खास डिमांड था कि इस बार चुनाव चिह्न गैस चूल्हा रखा जाए और इसके जरिए ही हम लोग घर घर तक पहुंचेंगे और अपने विरोधियों का नाश करेंगे.

यह चुनाव मेरा नहीं है और न ही मैं इसे लड़ रहा हूं, बल्कि जमशेदपुर की लाखों जनता मुझे चुनाव लड़ा रही है और उन समस्त लोगों के आगे मैं नतमस्तक हूं। बीते तीन दशकों से भी अधिक समय से समाज सेवा के जरिए जो काम मैंने किया है और इस दौरान जो प्यार, सम्मान और समर्थन जमशेदपुर के लोगों से मिला है, उसके कारण इन समस्त लोगों के फैसले को मानने के लिए मैं बाध्य हूं।

मेरी नाराजगी न तो भाजपा से है और न ही पार्टी नेतृत्व या किसी नेता से मेरी कोई शिकायत है बल्कि मेरी लड़ाई परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ है, पार्टी में गलत चीजों को पनपने देने और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ है और यह मैने अपनी पार्टी के संस्थापक आदरणीय श्री दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से ही सीखा है कि गलत का विरोध होना चाहिए, फिर वह चाहे अपनी पार्टी या संगठन में ही क्यों न हो। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी मेरे आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे।

बीते तीन दशकों से जमशेदपुर पूर्वी में जिन्हें पार्टी और यहां की जनता व मतदाताओं ने कई बार विधायक बनाया और मुख्यमंत्री तक बनाया, अब वहीं यहां पर लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कठिन मेहनत और परिश्रम को नजरअंदाज करते हुए परिवारवाद और वंशवाद को थोप रहे हैं और इसके खिलाफ पार्टी में न तो किसी को बोलने दिया जा रहा है और न ही इसके विरोध में खड़ा होने दिया गया। हमारे ऊपर भी कई तरह के दबाब डाले गए लेकिन इसके सामने झुकने से मैंने इंकार करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की जनता के साथ खड़े होने का, उनकी लड़ाई लड़ने के फैसला किया है।

अब आगे पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में हम सभी शामिल होंगे और जमशेदपुर पूर्वी की सम्मानित जनता व मतदाताओं ने जो इतिहास 2019 के चुनाव में रचा था उसे इस बार फिर से दोहराने में कामयाब होंगे क्योंकि हमारी जीत 90 फीसदी निश्चित है, केवल 10 प्रतिशत और जोर लगाना है।

इस चुनाव के लिए मुख्य मुद्दा जमशेदपुर पूर्वी के लोगों के लिए स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ और सरकारी स्कूलों की हालत बेहतर करना है. इसके अलावा
नशे से अपने बच्चों को, यहां के युवाओं को दूर रखना है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा.

असल बीजेपी हम स्वयं हैं, पार्टी के सिद्धांतों को बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी मेरे रग रग में हैं. चुनाव में हमारी रणनीति सिर्फ इतनी है कि हमारे साथ कोई स्टार प्रचारक नहीं हैं बल्कि सामान्य कार्यकर्ताओं की फौज है और इसका यह प्रमाण है आज हो रहा प्रेस कांफ्रेंस, जिसमें कोई बड़ा नेता नहीं है बल्कि आम लोग और जमीनी कार्यकर्ता हैं.

अंत में साकची की घटना को लेकर सिर्फ इतना कहना है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी शब्दों में भर्त्सना करते हैं. जमशेदपुर मिश्रित कल्चर का शहर है और यहां सभी का सम्मान होना चाहिए. सिखों के प्रति हम सभी की पूरी श्रद्धा और आस्था है, उनके गुरुओं के प्रति सम्मान है. निश्चित रूप से इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

आप सभी को दीपावली और काली पूजा के साथ आने वाले सभी त्यौहारों भाई दूज व छठ की बधाई और शुभकामनाएं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.