जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात महिलाओं से पर्स छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के महज चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस ने स्कूटी सवार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
मंगलवार रात पहली वारदात करीब सवा आठ बजे की है। पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ साकची से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएमएल फ्लैट गेट के पास पहुंचे, पीछे से आए स्कूटी सवार युवक ने रूपाली महतो का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। इस मामले में गोलमुरी थाना कांड संख्या 136/25 दर्ज किया गया।
करीब पंद्रह मिनट बाद ही दूसरी घटना सामने आई। बिरसानगर निवासी कोमल कुमारी, जो बिष्टुपुर से घर लौट रही थीं, गोलमुरी चर्च के पास पहुंचीं। तभी वही स्कूटी सवार युवक उनके पास आया और उनके कंधे से टंगा पर्स छीनकर भाग निकला। इस मामले में गोलमुरी थाना कांड संख्या 137/25 दर्ज हुआ।
शिकायत के बाद पुलिस ने सिदगोड़ा थाना की मदद से संयुक्त अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन और सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने किया। छापेमारी में आरोपी शुभम कुमार, पिता शिव शंकर राय, निवासी विद्यापतिनगर को लाल रंग की डुएट स्कूटी (नंबर JH05BX-2164) समेत गिरफ्तार किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :हथियार के साथ कन्हैया लाल गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों पीड़िताओं का सामान भी बरामद किया है। इनमें—
दो गुलाबी रंग के लेडीज़ बैग
एक वीवो मोबाइल
दो जोड़ी सफेद बाला
एक पेन ड्राइव
नकद ₹2750
नीला हेलमेट
तीन डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड
READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन
महिला मेकअप का सामान
बुधवार को एसएसपी ऑफिस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
कार्रवाई में गोलमुरी थाना के प्रभारी संजय सुमन, सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक विकास कुमार, गौरव सिंह, सुभाष रजक, रफीक आलम समेत थाना बल शामिल रहा।

