Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं
Breaking News

Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में एक 23 बर्ष महिला की मौत के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालों को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमजीएम अस्पताल में मरीजों को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलना उनके जीवन के अधिकार और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। हाल ही में महिला की मौत के मामले में परिजनों द्वारा वेंटिलेटर नहीं मिलने और इलाज में लापरवाही के लगाए गए आरोपों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सौरभ विष्णु ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से बना नया एमजीएम अस्पताल भवन बाहर से आधुनिक दिखता है, लेकिन अंदर की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहद कमजोर हैं। अस्पताल में पुराना वेंटिलेटर खराब पड़ा है, जबकि नए वेंटिलेटर की मांग के बावजूद अब तक मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। समय पर वेंटिलेटर नहीं मिलने के कारण एक महिला की मौत हो गईं, 16 लिफ्ट में से 14 लिफ्ट खराब होने के कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के 46 वाटर फिल्टर भी खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। और एम्बुलेंस व्यवस्था बदहाल होने से गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एमजीएम जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं की कमी बेहद चिंताजनक है।

विष्णु ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यदि संसाधनों की कमी के कारण किसी मरीज की जान चली जाती है तो यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता है। सौरभ विष्णु ने NHRC से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, एमजीएम अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का ऑडिट तथा वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। एक भी मरीज की जान इलाज और संसाधनों के अभाव में नहीं जानी चाहिए। सरकार को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी कि भविष्य में किसी परिवार को यह दर्द न झेलना पड़े।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:29 जुलाई 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 29, 2026

Ranchi news:एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने नौ राज्यों में शुरू किया फसल बीमा जागरूकता अभियान

July 29, 2026

Aaj Ka Rashifal:28 जुलाई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.