
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के होम साइन्स विभाग की छात्रा Sasmita Sahu ने विश्वविद्यालय की प्रथम पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का अवसर है।
सस्मिता साहु का शोध कार्य विषय “Assessment of Impact of Social Media on the Food Intake, Health and Nutritional Status of Adolescents” पर आधारित है। उनका शोध कार्य परीक्षा नियंत्रक और होम साइन्स विभाग की अध्यक्ष Dr. Rama Subrahmanyan के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विश्वविद्यालय की ओर से बधाई
माननीय कुलपति Prof. Dr. Anjila Gupta ने सस्मिता साहु को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि भविष्य में शोध के क्षेत्र में छात्राओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध होंगे।
कुलसचिव Dr. Salomi Kujur और रिसर्च डायरेक्टर Dr. Sudhir Sahu ने भी सस्मिता साहु को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी।

