Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक
Breaking News

Jamshedpur News :जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक के पूर्व पूरे इलाके का सरयू राय करेंगे भ्रमण, पूरी जानकारी लेंगे,समीक्षा बैठक शाम साढ़े बजे से बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में होगी आयोजित
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 24 जून को एक समीक्षा बैठक आयोजित की है। यह बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से होगी। यह बैठक विगत दिनों हुई बारिश के पानी के कारण हुए नुक़सान का जायज़ा लेने तथा कई आवासीय क्षेत्रों में भीषण जल जमाव के कारणों को दूर करने का उपाय करने के मद्देनजर बुलाई गई है। श्री राय बैठक के पहले उन इलाको का सघन भ्रमण कर ज़मीनी जानकारी हासिल करेंगे, जहां गत तीन दिनों की भारी बारिश ने तबाही मचायी थी और जिसमें जान—माल का नुक़सान हुआ था।

Jamshedpur News :आदर्श नगर फेज 7 में बनेगी नई नाली, हुआ सर्वे

यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकारी विभागों और प्रशासन की ग़लतियाँ जनता के लिए भारी परेशानी और नुक़सान का कारण बन रही है। विकास के लिए बनने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों और प्राकृतिक विशेषताओं की अनदेखी करने का ख़ामियाज़ा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्य आमजन और प्रकृति केन्द्रित नहीं होंगे तो ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होगी, जैसी विगत दिनों में जमशेदपुर को झेलनी पड़ी है।

JAMSHEDPUR NEWS :विकास कार्यों में प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का संतुलन नहीं बनाना घातकःसरयू राय

बयान में श्री राय ने कहा है कि सरकारी और प्रशासनिक मशीनरी को मानो लकवा मार गया है। योजनाएं बनती हैं, उनका डीपीआर तैयार होता है, परियोजनाएं स्वीकृत होती हैं, क्रियान्वित होती हैं, परंतु आमजन को उसका लाभ कम और नुक़सान ज़्यादा मिलता है। राज्य सरकार के विभाग उनके सामने प्रस्तुत चुनौतियों का सामना करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। विभागों के पास मानव बल की घोर कमी है। संसाधन हैं पर इनका उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है। समस्याएं जस की तस रह जा रही हैं, समय के साथ घनीभूत होते जा रही हैं।

JAMSHEDPUR NEWS :सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त:सरयू राय

उन्होंने कहा कि अब जरूरी यह है कि सरकार शहरी विकास की स्पष्ट नीति बनाए। अन्यथा शहरी इलाक़ों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती चली जाएगी। वह लंबे समय से जमशेदपुर में नाला आधारित विकास कार्यक्रम बनाने पर ज़ोर देते आ रहे हैं। सरकार द्वारा जन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जा रहा है मगर उनके कारण उत्पन्न समस्याओं के निदान के ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं। ख़ासकर जल निकासी और कचरा निष्पादन की ठोस व्यवस्था नहीं होने से शहर और शहरवासियों को घातक परिणाम का सामना करना पड़ रहा है। उपर्युक्त समस्याओं का समाधान के लिए जनचेतना जागृत करना ज़रूरी है। बैठक में इन विषयों पर विशद मंथन होगा। समस्याओं का अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक निदान पर विमर्श करना ही बैठक का उद्देश्य है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News : गालूडीह माता वैष्णोदेवी धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शानदार आगाज

April 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Rajiv Ranjan Takes Charge as New Deputy Commissioner of East Singhbhum, Promises a New Era of Development

April 18, 2026

Ranchi News :क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, इस अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50%* तक की भारी छूट

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.