Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : सरयू राय कमल फूल की फोटो चिपका कर नकली सिलेंडर बेचना चाहते हैं – बन्ना गुप्ता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : सरयू राय कमल फूल की फोटो चिपका कर नकली सिलेंडर बेचना चाहते हैं – बन्ना गुप्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

 

जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय पिछले विधानसभा चुनाव में कमल छाप को डुबाने में लगे थे. उन्होंने पूरे राज्य में घूम घूम कर कमल छाप को हराने का काम किया. आज कहते हैं कि सिलेंडर ही कमल है और कमल ही सिलेंडर है. यानी फिर एक बार जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. जो सिलेंडर पिछले बार कमल को डुबाने में लगा था, वो सिलेंडर आज कमल कैसे हो गया. असल में सरयू राय को झूठ परोसने की आदत है.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में सरयू राय भाजपा से निष्कासित किए गए थे. उनसे पूछिए कि क्या निष्कासन वापस हो गया है? असल में आज जिस कमल की डंडी को चप्पू बनाकर सरयू राय चुनावी नैया को खेना चाहते हैं. उस कमल पार्टी के रिकार्ड में सरयू राय का नाम निष्कासित के रुप में दर्ज है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि पलटूराम नीतीश कुमार ही जब मोदी जी के सगे नहीं रह सके तो सरयू राय से यह उम्मीद बेमानी है. नीतीश कुमार और सरयू राय दोनों का चाल चरित्र एक जैसा है. ये लोग कब मोदी समर्थक हो जायेंगे और कब मोदी विरोधी, यह बात ये खुद भी नहीं जानते हैं. असल में ऐसे लोग किसी के सगे नहीं हैं, ये लोग सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति खुद को पाक साफ दिखलाता है, उसके चुनावी हलफनामे को देखिए. जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि सरयू राय पर विभिन्न थानों में कितने अपराधिक मामले दर्ज हैं. माननीय न्यायलय में उनके विरुद्ध मामलों की सुनवाई चल रही है. असल में वे प्रभाव से थानों में मुक़दमों को प्रभावित करते हैं. वर्ष 1994 में उन्होंने गुमला में नलकूप घोटाला किया था. मंत्री रहते हुए उनका आहार पत्रिका घोटाला, खाद्यान को जमीन में गाड़ने वाला मामला काफी चर्चित रहा है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि हद तो तब हो गई जब उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में अपनी दिवंगत पत्नी के नाम के स्थान पर भरा – ‘लागू नहीं’. यह अपमान उन्होंने केवल अपनी स्वर्गीय पत्नी का ही नहीं किया बल्कि पूरे मातृ शक्ति का किया है. सरयू राय माताओं और बहनों के प्रति कैसे विचार रखते हैं, यह उनके चुनावी शपथ पत्र से जाहिर हो चुका है.
बन्ना गुप्ता ने की धतकिडीह एवं मानगो में पद यात्रा

जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने धतकिडीह एवं मानगो में पद यात्रा कर जनसम्पर्क किया. उन्हें स्थानीय जनता का आपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है. स्थानीय माताओं और बहनों ने उनको पेवर्स ब्लॉक की सड़कों, सामुदायिक भवन के निर्माण और बिजली के पोल के लिए आभार व्यक्त किया.

बन्ना गुप्ता ने पत्नी के साथ कदमा बाजार जाकर खरीदे दीये और बाती

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बन्ना गुप्ता हरवर्ष अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ स्थानीय बाजार जाते हैं. वे स्वयं अपने हाथों से दीपक इत्यादि सामग्रियों की खरीददारी करते हैं. अपनी पारिवारिक परंपरा का निर्वाह करते हुए चुनावी व्यस्तता के मध्य भी वे सपत्नीक कदमा बाजार पहुंचे और खरीददारी की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे पर्व त्यौहार स्थानीय कुम्हार, गृह उद्योग, महिला उद्योगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं. अतः हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि अपने घर के आस पास लगने वाले बाजारों में जाएं और छोटे दुकानदारों से कुछ ना कुछ खरीददारी अवश्य करें. बन्ना गुप्ता ने वोकल फॉर लोकल का नारे का समर्थन करते हुए कहा कि वे स्थानीय दुकानदारों व कुटीर उद्योगों के विकास के प्रति कटिबद्ध हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: फ्रेंड्स 11 की धमाकेदार जीत, जेएसआर ब्लूज को 49 रनों से रौंदा, मोहन साह के 99 रन और अजय के 5 विकेट ने पलटा मैच

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला एवं बाल विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा, विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया जमशेदपुर में CSR भागीदारी का मुद्दा

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ए डिवीजन टी-20 लीग में एल टाउन सीसी की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में SOC कदमा को 3 विकेट से हराया

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.