
जमशेदपुर।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (इंडिया महागठबंधन) के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत घाटशिला के मऊभंडार स्थित गुरूद्वारा में माथा टेक कर किया। वहां उन्होंने घाटशिला के विधायक श्री रामदास सोरेन के साथ मिल कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना किया।
इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा उनका शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर/ प्रसाद ग्रहण कर के कहा – “आज गुरूद्वारा में माथा टेक कर दिल को काफी सकून मिला। गुरूद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा किए गए शानदार स्वागत के लिए आभार। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें सिख समाज का समर्थन मिल रहा है।”
इस अवसर पर गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान हरभजन सिंह, चेयरमैन गुरुबचन सिंह, परमजीत सिंह, श्री मनोज सिंह, कुलदीप सिंह, सरदार तीलोचन सिंह, इकवाल सिंह, जसबीर सिंह, श्रीमती सुरेंदर कौर समेत बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



