
जमशेदपुर: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी (Rotary Club of Jamshedpur Steel City) ने अपने 31वें वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम का बेहद भव्य और रंगारंग आयोजन किया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘India Through Cinema – A Journey Through the Decades’ रखी गई थी। इस अनूठे आयोजन ने जमशेदपुर के छह रोटरी क्लबों को एक मंच पर ला दिया। सभी क्लबों ने एक साथ मिलकर भारतीय सिनेमा के विभिन्न दशकों को संगीत, नृत्य, आइकॉनिक फिल्मी किरदारों, शानदार कॉस्ट्यूम और बेहतरीन कोरियोग्राफी के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। यह शाम देशभक्ति, पुरानी यादों और रोटरी फेलोशिप के एक जीवंत मिश्रण की गवाह बनी।


यह भी पढ़ें :Jamshedpur News: सेना में अफसर बनेंगी जमशेदपुर की बेटियां! महिला विश्वविद्यालय में ‘डिफेंस कैरियर अवेयरनेस सेमिनार’ का शानदार आयोजन
कर्नल निखिल शर्मा बने मुख्य अतिथि, दिग्गज हस्तियों ने की जजमेंट
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना की 220वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निखिल शर्मा (Col. Nikhil Sharma) ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं, सभी क्लबों की शानदार प्रस्तुतियों को जज करने की जिम्मेदारी दो दिग्गज हस्तियों ने निभाई:
डॉ. तनुश्री बोस: मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 व मिसेज इंडिया आईएमपी झारखंड 2025।
श्रीमती कृष्णा सिन्हा: चार दशकों का अनुभव रखने वालीं प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशिका, संगीतकार एवं ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की आर्टिस्ट।
यह भी पढ़ें:Jamshedpur News: साकची आम बागान में ‘राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो’ का आगाज़, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर मिल रही 20% की छूट
‘रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट’ ने जीता खिताब (Winners List)
सभी क्लबों की दमदार और मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट (Rotary Club of Jamshedpur West) ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से प्रथम स्थान हासिल कर विजेता (Winner) का खिताब अपने नाम किया।
1st Runner-Up: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट
2nd Runner-Up: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन
‘जय हो’ की गूंज और स्पेशल स्मारिका का विमोचन
इस रंगारंग शाम में एक विशेष स्मारिका (Souvenir) का विमोचन भी किया गया। बच्चों की आकर्षक ‘किड्स मेडली’ और दर्शकों के लिए आयोजित एंगेजिंग एक्टिविटीज ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सदस्यों, पार्टनर्स और रोटरीलेट्स द्वारा प्रस्तुत ‘Rotary Through the Decades’ रहा। इस प्रस्तुति ने भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित युगों को फिर से मंच पर उतार दिया और ऑस्कर विनिंग ऊर्जावान गीत ‘जय हो’ (Jai Ho) के साथ इसका शानदार समापन हुआ।
इनकी रही अहम भूमिका: यह सफल आयोजन क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन उमंग झुनझुनवाला और सचिव रोटेरियन विभूति ढांड अदेसरा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी से रोटेरियन स्मिता पारिख, राज पारिख, रोटेरियन दीपक डोकनिया, रोटेरियन अमृता वखारिया सहित भारी संख्या में क्लब के सदस्य और रोटरीलेट्स उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।



