जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर दायित्व संस्था ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 501 छठव्रतियों के बीच निशुल्क सूप एवं प्रसाद का वितरण किया। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद छठव्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “दायित्व संस्था वास्तव में अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच सूप और पूजन सामग्री का वितरण सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना मजबूत होती है।
READ MORE :Jamshedpur News :गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन की तैयारियां जोरों पर, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर न लगाने की अपील
कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में हुए शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय सदस्य पवन कुमार, सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, एडीएल स्कूल की प्रधानाध्यापिका खुशबू ठाकुर, समाजसेवी मनोज झा और प्रेम यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दायित्व संस्था के अध्यक्ष शिवराम झा (दिलीप) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष सुमन पांडे, मंजीत यादव, आलोक सिंह, देवाशीष झा, गौतम सिंह, गणेश राव, राजेश प्रसाद, अमित झा, हरि सिंह, रॉनी धवन और आशीष झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर शाम 5 से रात 8:30 बजे तक भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’, सड़क हादसों और जाम पर लगेगी लगाम
दस वर्षों से जरूरतमंद छठव्रतियों की कर रही मदद
संस्था के अध्यक्ष शिवराम झा (दिलीप) ने बताया कि दायित्व संस्था पिछले दस वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच निशुल्क सूप और पूजन सामग्री का वितरण करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना और सेवा एवं सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, संस्था के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया। संस्था ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


