Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने विजया मिलन समारोह का किया आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने विजया मिलन समारोह का किया आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 22, 2024Updated:October 22, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वाधान में मंगलवार को मंदिर परिसर के शंख मैदान में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं हजारों सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोनों तालाबों की सफाई, पेंटिंग, तालाबों में स्वच्छ जल भरने, बिना लाभ-हानि के पूजन सामग्री वितरण करने समेत भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा में मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई, मंदिर की पुष्प सज्जा, आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सांस्कृतिक संध्या का भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कलाकारों से संपर्क कर प्रस्तुति के संदर्भ में अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर एवं मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार मिट्टी के दीये एवं भव्य आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाने के साथ पूरे श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सुझावों के क्रम में आयोजन की भव्यता संबंधी महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया, वहीं छठ महोत्सव में दानदाताओं ने स्वेक्षा से सहयोग समर्पित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारे सम्मान को प्रकट करता है, बल्कि यह हमें अनुशासन, पवित्रता, और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करें। स्वच्छता और अनुशासन को बनाए रखना हमारे महान पर्व की गरिमा को और भी ऊंचा करेगा। कहा कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, और सभी के जीवन में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, और सुख-शांति का वास हो।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव भव्यतापूर्वक आयोजित किये जायेंगे। जिस प्रकार से सूर्य मंदिर समिति को जनता का सहयोग हमेशा मिलता रहा है, उसी प्रकार आगे भी सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से छठ महोत्सव एवं सूर्यधाम छठ घाट तालाब आकर भगवान भास्कर की आराधना का आग्रह किया।

बैठक में छठ महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। छठ महोत्सव 2024 के लिए कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि सह-प्रभारी के रूप में सुशांतो पांडा और राकेश सिंह रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह और अमरजीत सिंह राजा के पास होगी। छठ प्रसाद क्रय का कार्य पवन अग्रवाल, टुन टुन सिंह और सुरेश शर्मा को सौंपा गया है। टेंट, साउंड और लाइट की व्यवस्था गुंजन यादव और सुशांतो पांडा देखेंगे। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अमरजीत सिंह राजा और तेजिंदर सिंह जोनी को दी गई है। फल पैकिंग का कार्य दिनेश कुमार, पप्पू उपाध्याय और युवराज सिंह संभालेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीराम प्रसाद और बबलू गोप के पास होगी। प्रसाद सूप का वितरण बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, दीपक झा और जीवन लाल साहू करेंगे। छठ घाट की व्यवस्था रूबी झा और मीरा झा देखेंगे, दीप महोत्सव की जिम्मेदारी अखिलेश चौधरी, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, कृष्णा मोहन और विकास शर्मा को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त प्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) की जिम्मेदारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा को दी गयी है।

इस दौरान हजारों श्रद्धालु एवं पदाधिकारियों के साथ वरीय सदस्यगण मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.