Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :21 जुलाई को राजस्थानी महिलाएं मनाएंगी कजरी तीज और सिंधारा
Top Stories

Jamshedpur News :21 जुलाई को राजस्थानी महिलाएं मनाएंगी कजरी तीज और सिंधारा

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 12, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। सावन का महीना एक मस्ती और उमंग लेकर आता है. चारों ओर हरियाली की जो चादर बिछ जाती है, उसे देख कर सबके मन झूम उठते हैं. राजस्थानी महिलाओं के तीज त्यौहार सावन के सुहावने मौसम से ही शुरू होते हैं. परंपराओं और विविधता से भरे अपने देश में कई तीज प्रसिद्ध हैं.

हरियाली तीज –

हरियाली तीज सावन  के महीने में अमावस्या के बाद तीसरे दिन मनाई जाती है.

कजरी तीज  –

इस तीज को कजली तीज, बडी तीज या सातुडी तीज भी कहा जाता है. यह तीज भादो कृष्ण माह की तृतीया को मनायी जाती है.

हरतालिका तीज-

यह तीज भाद्रपुद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है.

हरियाली तीज हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के राज्यों में लोकप्रिय है. हरतालिका तीज  छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में व्यापक रूप से मनाया जाता है. राजस्थान में इन दोनों तीज के अलावा कजरी तीज  की भी धूम रहती है.
जयपुर में कजरी तीज के अवसर पर शाही तौर-तरीकों से तीज माता यानी पार्वती माता की सवारी शोभायात्रा के रुप में निकाली जाती है और एक वृहत मेले का आयोजन होता है. भगवान शिव पार्वती के विवाह से जुड़ी कहानियों को बखान करते हुये राजस्थानी महिलाओं के इस त्यौहार को देखने दुनिया भर के पर्यटक जयपुर आते हैं.

सिंधारा –
राजस्थान में तीज के अवसर पर सिंधारा मनाने की परंपरा है. सिंधारा संस्कृत शब्द श्रृंगार से लिया गया है. सावन के महीने में महिलाओं के द्वारा किया गया शृंगार ही सिंधारा है.
महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं. इस दौरान महिलाएं भजन व लोक नृत्य भी करती हैं. इस व्रत में मेहंदी, झूला झूलने का भी रिवाज है. दूसरे शब्दों में सिंधारा उपहारों की बाल्टी को कहते हैं. इस अवसर पर विवाहित बेटियों को मायके से उपहार भेजे जाते हैं. कपड़े, चूड़ियाँ, बिंदी और मेहंदी के साथ साथ राजस्थानी मिठाई घेवर भेजे जाते हैं.

घेवर –
सावन माह की बात हो और मारवाड़ी परिवारों में घेवर का नाम ना आए तो कुछ अटपटा लगेगा. घेवर, सावन का विशेष मिष्ठान माना जाता है. यह मैदे से बना, मधुमक्खी के छत्ते के जैैसे दिखाई देने वाला एक कुुुुरकुुरा और मीठा पकवान होता है.

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम और अग्रवाल युवा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 21 जुलाई शुक्रवार को संध्या 4 बजे से कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया जा रहा है. साकची के अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिये झूला लगाया जा रहा है. लायंस क्लब की अध्यक्ष नेहा चौधरी ने बतलाया कि महिलाओं के लिये मेहंदी और विभिन्न शृंगार की व्यवस्था की गई है. सोलह शृंगार के साथ महिलाएं रैंप वॉक करेंगी. तम्बोला के साथ अन्य कई तरह के गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. लायंस की सचिव ममता मूनका ने बतलाया कि सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पर पुरस्कार दिये जाएंगे. चूड़ी, चूरन और कई तरह के फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं. आयोजन स्थल की सजावट सावन थीम पर की जा रही है. ड्रेस कोड के लिये हरा, नीला, पीला और रानी रंगों का निर्धारण किया गया है. लायंस की कोषाध्यक्ष सपना भाऊका ने बतलाया कि कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और अग्रवाल युवा मंच की कोई भी महिला सदस्य भाग ले सकती हैं. सदस्याओं के अलावा अन्य राजस्थानी महिलाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है. किंतु इंट्री केवल प्रवेश पत्र के द्वारा मान्य होगी. प्रवेश पत्र कार्यक्रम संयोजिकाओं से प्राप्त किये जा सकते हैं. बिष्टुपुर में मनीषा मुरारका, काशीडीह में रजनी बंसल, साकची में अंजू चेतानी, आदित्यपुर में ममता मूनका, जुगसलाई में सपना भाऊका, नेहा चौधरी, गोलमुरी में रूपा अग्रवाल, मानगो में निधि अग्रवाल एवं रश्मि झाझरिया के पास प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं. अग्रवाल युवा मंच की उपाध्यक्ष मनीषा मुरारका ने कहा कि हर प्रतिभागी को घेवर प्रदान किये जाएंगे. उन्होंने राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिये महिलाओं को आमंत्रित किया. सचिव रजनी बंसल ने कहा कि समाज की कुछ विशिष्ट महिलाओं को अतिथि के रुप में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GHATSHILA NEWS: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ बड़ा आंदोलन, घाटशिला में आज जुटेगी भारी भीड़, विधायक सरयू राय भी होंगे शामिल

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ जारी, पर्वत संरक्षण कानून बनाने की मांग

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘माई’ कहकर कमाई करेंगे तो न नदी बचेगी, न पहाड़, जलपुरुष राजेंद्र सिंह की चेतावनी

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.