Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :रेल संघर्ष समिति ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, टाटा-जयनगर ट्रेन में नए कोच की मांग
Breaking News

Jamshedpur News :रेल संघर्ष समिति ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, टाटा-जयनगर ट्रेन में नए कोच की मांग

रेल संघर्ष समिति ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, टाटा-जयनगर ट्रेन में नए कोच की मांग,मैथिली-अंगिका-भोजपुरी-मगही भाषाओं को नियोजन नीति में शामिल करने की अपील
BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
रेल संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की शाम ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके मंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दो अहम मुद्दों को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :टाटा–पटना वंदेभारत एक्सप्रेस का जहानाबाद में मिल सकता है ठहराव

टाटा-जयनगर ट्रेन में नए कोच जोड़ने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले टाटा-जयनगर ट्रेन की समस्या उठाई। समिति ने कहा कि यह ट्रेन मिथिलांचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन सीमित डिब्बों के कारण हमेशा टिकट फुल रहता है। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। समिति ने मांग रखी कि इस ट्रेन को प्रतिदिन पर्याप्त कोचों के साथ चलाया जाए, ताकि लोगों को आरामदायक यात्रा का अवसर मिल सके।

समिति ने मंत्री को बताया कि मिथिलांचल में रहने वाले लगभग तीन लाख लोगों का आवागमन इसी ट्रेन पर निर्भर करता है। ऐसे में नए कोच की व्यवस्था न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक संबंधों को भी और मजबूत करेगी।

READ MORE :Indian Railways IRCTC :रेलवे बोर्ड ने 09 जोड़ी ट्रेनों का किया मार्ग विस्तार, आरा-सहरसा-सुपौल को सीधी कनेक्टिविटी

नियोजन नीति में भाषाओं को शामिल करने की अपील

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी दूसरी मांग में राज्य की नियोजन नीति में क्षेत्रीय भाषाओं मैथिली, अंगिका, भोजपुरी और मगही को शामिल करने का आग्रह किया। समिति का कहना था कि इन भाषाओं का झारखंड के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने में गहरा योगदान है, इसलिए इन्हें नीति में शामिल किया जाना चाहिए।

READ MORE :East Central Railway :डीडीयू और धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का नया ठहराव, देखें पूरी लिस्ट

मंत्री का आश्वासन

बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर जल्द ही रेल मंत्रालय को पत्र लिखेंगी। भाषाओं को नियोजन नीति में शामिल करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे पहले ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ज्ञापन सौंप चुकी हैं और मुख्यमंत्री स्वयं भी इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

READ MORE :Indian Railways Special Train :रेलवे ने बढ़ाई चर्लापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन की अवधि, यात्रियों को बड़ी राहत

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग

प्रतिनिधिमंडल में ज्योति मिश्रा, रश्मि चौधरी, माला चौधरी, प्रियंका चौधरी, रूबी झा, चंदा मिश्रा, नीतू झा, डॉ. निधि सहाय, कर्नल सुमंत कदम, हरेराम चौधरी और आकाश मिश्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रेल संघर्ष समिति की इस मुलाकात को क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल कर आम जनता को बड़ी राहत देगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: हरिद्वार में चमकीं Jamshedpur Women’s University की बेटियां, राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में लहराया परचम

May 8, 2026

Railway News: आसनसोल मंडल में मेगा ब्लॉक, टाटानगर-बक्सर, वंदे भारत और इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें रद्द व लेट; देखें लिस्ट

May 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सोना देवी विश्वविद्यालय को मिली AICTE की बड़ी मान्यता, B.Tech और डिप्लोमा की 600 सीटों पर मुहर

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.