Jamshedpur News : मृत्यु के बाद भी दुनिया देखेंगी पुष्पा देवी की आंखें ,मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल

0 194
AD POST

जमशेदपुर। जुगसलाई मारवाड़ी पाड़ा रोड़ की रहने वाली पुष्पा देवी (उम्र 85) की मौत के बाद भी उनकी आंखें रोशनी देती रहेंगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर पुष्पा देवी के निधन के बाद उनके पति ओम प्रकाश अग्रवाल एवं दोनों पुत्र जितेंद्र और संजय अग्रवाल की सहमति से शुक्रवार 05 मई को नेत्रदान जुगसलाई आवास पर ही करवाया गया जिससे दो लोगों की दुनिया रौशन होंगी। इस नेक कार्य में रौशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक केडिया, महिला मंच की सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा ने अग्रवाल परिवार एवं रोशनी संस्था को धन्यवाद दिया। मालूम हो कि पुष्पा देवी महिला मंच की सदस्य प्रीति अग्रवाल की सास थी जिनका आकस्मिक निधन गुरूवार 04 मई को हुआ था। अंतिम संस्कार जुगसलाई घाट पर किया गया। यह जानकारी महिला मंच की सुशीला खीरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्धारा कई सालों सेे नेत्रदान महादान पर अभियान चला रहा है। मृत्यु के बाद शाखा नेत्रदान करवाने में वे सक्षम भी हुई है। कोविड-19 के तहत विगत 2 वर्षों से कोई भी नेत्रदान नहीं हो पाया था। पुनः इस पुनीत कार्य में संस्था जोर शोर से लग गई है। इस वर्ष 2023 का यह पहला नेत्रदान है। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि अगर किसी के घर में ऐसी घटना होती है और वे अगर नेत्रदान करवाने में इच्छुक हो तो सुशीला खीरवाल (9431952424) एवं सीमा अग्रवाल (7858016351) से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य के लिए संस्था सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती हैं।

AD POST

मारवाड़ी महिला मंच का नारा है जीते जी रक्तदान, मृत्यु पश्चात नेत्रदान। अभी भी कई दृष्टिहीनों को इंतजार है ऐसे समाजसेवियों का जो मर कर भी अमर होकर किसी को अपनी आंखें दें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:16