जमशेदपुर.
बैंक कर्मियों की सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की लंबित मांग को लेकर आगामी 27 जनवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर यूएफबीयू जमशेदपुर के तत्वावधान में शनिवार की शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक भारतीय स्टेट बैंक के कैंटिन हॉल में आयोजित की गई. बैठक में यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन)जमशेदपुर से जुड़े सभी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया.
बैठक में हड़ताल की तैयारियों के तहत बैज वियरिंग एवं रैली जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. हड़ताल को सफल बनाने को लेकर कामरेड सुजय राय, कामरेड अमित मित्रा, कामरेड रामजी प्रसाद, कामरेड रितेश सिंह, कामरेड कुंदन कुमार, कामरेड नजमुल, कामरेड विकास, कामरेड कमलेश राम, कामरेड सचिन, कामरेड निखिल, कामरेड विष्णु कुमार, कामरेड विमान दासगुप्ता, कामरेड संजय कुमार, कामरेड राजीव दास, कामरेड प्रबल टोपनो, कामरेड कुलकांत, कामरेड अमित शुक्ला, कामरेड रौशन गुप्ता एवं कामरेड दिव्यांशु सहित अन्य नेताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे.
बैठक के अंत में यूएफबीयू जमशेदपुर के संयोजक रिंटू कुमार रजक ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 27 जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.





