जमशेदपुर
जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गोलमुरी थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कई हॉफ मर्डर के मामले शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में टेल्को और गोलमुरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी गड्ढा स्कूल के पास छापामारी की। इस दौरान साहिल को मौके पर ही दबोच लिया गया।
READ MORE :Jharkhand News :सरकार ने एक साथ कई IPS अफसरों का किया स्थानांतरण, देखें पूरी लिस्ट
गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बारीनगर स्थित उसके किराए के मकान से एक 12 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया। बरामदगी के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए टेल्को थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि मो. साहिल उर्फ राजा के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 से 7 मामले हॉफ मर्डर से संबंधित हैं। फिलहाल उसे 19 सितंबर 2025 को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर नियंत्रण करने में बड़ी मदद मिलेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
READ MORE :Jamshedpur News :पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर विशेष सफाई अभियान

