
जमशेदपुर।

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से पुलिस छापामारी कर एक युवक के घर से पिस्टल बरामद किया है।
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कोचाकुली हलुदबनी का रहने वाला दीपक साहू उर्फ़ भगना के घर से पुलिस पिस्टल बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की दीपक साहू किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने घर मे आर्म्स रखा हुआ है सुचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर दीपक के घर मे छापामारी कर अलमीरा मे छुपा कर रखे एक पिस्टल बरामद किया है। एसपी ने बताया की पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया की बाग़बेड़ा के हरहर्गुट्टू के एक मुखिया चोटराई मुर्मू से जमीन विवाद था और इस विवाद मे दीपक मुखिया को मारने के लिए बाग़बेड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी मैदान के पास रहने वाला अजय सिँह से 30हज़ार मे पिस्टल खरीदा था।
एसपी ने बताया की दीपक चोटराई मुर्मू को मारने के लिए मौके की तलाश मे था। लेकिन कामयाब नहीं हो सका पुलिस ने उसे आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल बेचने वाला बाग़बेड़ा निवासी अजय सिँह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायीक हिरासत मे भेजा जा रहा है।
बाइट कुमार शिवाशीष सीटी एसपी जमशेदपुर


