Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमशेदपुर पूर्वी में भोजपुरी अभिनेता सह पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मेगा रोड शो कर जनसभा को किया संबोधित
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमशेदपुर पूर्वी में भोजपुरी अभिनेता सह पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मेगा रोड शो कर जनसभा को किया संबोधित

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार पूरी ताकत से जारी रहा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे रोड शो, पदयात्रा, बैठकों और सभाओं के माध्यम से भाजपा ने मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित किया। आजमगढ़ के पूर्व सांसद सह मशहूर भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पूर्णिमा साहू के समर्थन में भव्य रोड शो कर जनसभा को सम्बोधित किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

भोजपुरी अभिनेता एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो भुइयांडीह पार्क से शुरू होकर पटेल नगर, टेल्को मनीफीट, रामाधीन बगान, प्रेम नगर सहित अन्य प्रमुख इलाकों से होकर प्रेमनगर पहुंचते ही सभा में परिवर्तित हो गया। रोड शो के दौरान उन्होंने भुइयांडीह में भी सभा की और भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। रोड शो के मार्ग में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर निरहुआ का स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं पूर्णिमा साहू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इन क्षेत्रों में दिनेश लाल यादव निरहुआ को देखने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे तो घर की खिड़कियों से लोग मोबाइल से फोटो लेते दिखे।

प्रेमनगर की सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास, सुरक्षा और विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने जनता से भाजपा को मजबूत करने का आग्रह किया और 13 तारीख को कमल फूल का बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा की जीत एवं झारखंड में एनडीए सरकार बनने पर वे जमशेदपुर में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ करेंगे। इस मौके पर दिनेश कुमार, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, शैलेन्द्र राय, महेन्द्र यादव, लालचंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह सूमों, देव बचन, दीपक झा, विपीन सिंह, आशीष, आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कान्हू भट्ठा, नंद नगर, बाबूडीह, लाल भट्ठा, ब्राह्मण टोला, न्यू ले आउट, रेडियो मैदान, देवनगर और कोर्ट क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके विचारों को जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुई। जनसंपर्क के दौरान, उन्होंने भाजपा के द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि आगामी बुधवार 13 तारीख के शुभ दिन पर खिलते हुए कमल फूल का बटन दबाकर राज्य में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वे समर्पित भाव से जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी। इस अवसर पर गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, रमेश नाग, संतोष, धनराज, विजय शंकर पाठक और अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना का निधन

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नीट पेपर लीक ‘नेशनल डिजास्टर’ के समान, यह मोदी सरकार की विफलता का स्मारक: अवधेश सिंह

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चंपई सोरेन ने जनजातीय जत्थे को दिल्ली किया रवाना, कहा- आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.