Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:-श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News:-श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 15, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, मां दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार की होगी पुनः प्राण प्रतिष्ठा, 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण।

● जमशेदपुर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित करने में जुटे सूर्य मंदिर समिति के सदस्य, राम काज के लिए 20 रुपये के आर्थिक सहयोग का कर रहे आह्वान।

● 23 से 29 फरवरी तक दोपहर तीन बजे से सूर्यधाम में संगीतमय रामकथा का होगा आयोजन, श्री अयोध्याधाम से पधार रहे कथा व्यास परम पूज्य पंडित गौरांगी गौरी वाचेंगे श्रीराम कथा, 1 मार्च को विशाल महाभण्डारा।

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुरवासी इस वर्ष फिर से भक्ति की दिव्य धारा में डुबकी लगाने वाले हैं। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा समेत अन्य आयोजन आगामी 20 फरवरी से 1 मार्च तक सूर्य मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई है। इसके लिये सूर्य मंदिर समिति शहर के एक लाख लोगों के घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य लेकर आस्थावान श्रद्धालुओं से राम काज हेतु 20 रुपये का आर्थिक सहयोग का आह्वान कर रहे हैं। गुरुवार को 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी एवं आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी को लेकर भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने आगामी 23 फरवरी से 29 फरवरी तक होने वाले सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं मंदिर परिसर में विराजमान मां दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और पुनर्स्थापना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर लोगों की भागीदारी और जनसहयोग से भव्य स्वरूप में स्थापित हुआ है। आज जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड के एक बहुत ही सुंदर दार्शनिक और रमणीक स्थल के रूप में सूर्यधाम लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना है। सूर्य मंदिर परिसर में श्री अयोध्याधाम की तर्ज पर बने राम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 23 से 29 फरवरी तक सात दिन लगातार श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका श्रीअयोध्याधाम निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी। राम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि आयोजन की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति के तमाम सदस्यगण पूरी तन्मयता से जुटे हैं। उन्होंने शहरवासियों से 20 फरवरी को सुबह 7 बजे बागुनहातु के डोंगा घाट से निकलने वाले कलश यात्रा और 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे सिदगोड़ा सूर्यधाम से निकलने वाले भव्य शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण एवं संगीतमय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर मंदिर समिति के द्वारा विशेष पूजन-हवन समेत कई आयोजन सुनिश्चित किये गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा माता, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार के विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुनर्स्थापना की जाएगी। 20 फरवरी को भव्य कलश यात्रा, 22 फरवरी के शोभायात्रा सह नगर भ्रमण एवं श्रीराम कथा के सफलता और भव्यता को लेकर कार्यों का बंटवारा किया गया है। चतुर्थ वर्षगांठ उप समिति के माध्यम से कार्यो को वर्गीकृत कर विभिन्न सदस्यों को व्यवस्थागत जिम्मेदारी दी गयी है। मंदिर समिति के सदस्य शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के घर जाकर उन्हें श्रीराम कथा में शामिल होने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं। 11 दिवसीय आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी की तैयारी जोरों पर है। कथा में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत मंदिर समिति की प्राथमिकता रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए मंदिर समिति सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त मंदिर परिसर में पंच कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। जिसमें श्री अयोध्याधाम से आ रहे विख्यात यज्ञाचार्य पंडित भूषण जी महाराज के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय टोली प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से पूर्ण करेंगे। 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।

किस दिन कौन से आयोजन:
20 फरवरी- कलश यात्रा एवं पञ्चांगपुजन।
21 फरवरी- बेदी पूजन अग्गण्यूतारण एवं अधिवासन।
22 फरवरी- श्री विग्रह का नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।

संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ:
23 फरवरी- श्री राम कथा महिमा।
24 फरवरी- शिव-पार्वती शुभ विवाह।
25 फरवरी- श्री राम जन्मोत्सव।
26 फरवरी- श्री बाल लीला।
27 फरवरी- श्री सीताराम विवाहोत्सव।
28 फरवरी- केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र।
29 फरवरी- वन लीला एवं श्री राम राज्याभिषेक।
1 मार्च- विशाल भण्डारा (महाप्रसाद), दोपहर 1 बजे से।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.