Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन,
Breaking News

Jamshedpur News:श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन,

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास पूज्य आचार्य राजेन्द्र जी महाराज वाचेंगे श्रीराम कथा।

● जमशेदपुर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित करने में जुटे सूर्य मंदिर समिति के सदस्य, राम काज के लिए 10 रुपये के आर्थिक सहयोग का आह्वान

● सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बनाये गए सुशांतो पांडा, बोलटू सरकार मंत्री एवं अमरजीत सिंह राजा सह कोषाध्यक्ष।

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति के कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के प्रांगण में सोमवार को सम्पन्न हुई। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से मौजूद रहे। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से श्रीराम मंदिर के पांचवी वर्षगांठ के सफल और व्यवस्थित आयोजन हेतु उप- समिति का गठन किया गया। वहीं, सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष के रूप में सुशांतो पांडा, बोलटू सरकार मंत्री एवं अमरजीत सिंह राजा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने श्री राम मंदिर की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 21 फरवरी 2025 को होगा। 1 मार्च को महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा। 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे बारीडीह मंदिर सुगना कॉलोनी से सिदगोड़ा सूर्यधाम तक भव्य नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा निकलेगी। 22 से 28 फरवरी तक लगातार सात दिन श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे पूज्य आचार्य राजेन्द्र जी महाराज शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगे। राम कथा प्रत्येक दिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री राम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ हेतु उपसमिति का गठन किया गया। जिसमें:

◆कार्यक्रम प्रभारी-कमलेश सिंह
◆शोभा यात्रा – मिथलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता , जीवन साहू बबलू गोप पप्पू उपाध्याय।
◆नगर सज्जा – अमरजीत सिंह राजा, कंचन दत्ता, तेजिंदर सिंह जॉनी, कुमार अभिषेक, विकाश शर्मा।
◆महाप्रसाद प्रभारी – गुंजन यादव भूपेंद्र सिंह सुशांतो पांडा, बंटी अग्रवाल,संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, सूरज सिंह, युवराज सिंह, विकाश गुप्ता।
◆बैनर एवं पोस्टर – राकेश सिंह एवं नारायण पोद्दार, ओंकार सिंह।
◆कथावाचक देखरेख प्रभारी – अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल।
◆मंच व्यवस्था- खेमलाल चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, कृष्ण मोहन।
◆अतिथि सत्कार प्रभारी – रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, राकेश कुमार।
◆यातायात व्यवस्था – बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप।
◆साउंड लाइट एवं टेंट व्यवस्था – सुशांतो पांडा, शशिकांत सिंह, बाबू यादव।
◆प्रेस एवं मीडिया- प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा।
◆सोशल मीडिया प्रभारी- कौस्तव राय, निर्मल गोप, अनिमेष सिंह, सतीश सिंह।

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के पदधारी और कार्यकर्तागण अपने-अपने क्षेत्र के घरों में जाकर धर्मप्रेमी से मुलाकात करेंगे तथा उन्हें महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित करेंगे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.