
जमशेदपुर, संवाददाता


न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामाजिक वानिकी परियोजना की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जमशेदपुर के सामुटोला गांव में 165 पौधे लगाए गए, जिसमें जामुन, आम समेत अन्य फलदार वृक्षों की प्रजातियाँ शामिल हैं। यह परियोजना पर्यावरण संतुलन बहाल करने के साथ-साथ स्थानीय आदिवासी समुदाय को स्थायी आमदनी का अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां
इस परियोजना का उद्घाटन स्थानीय आदिवासी किसान सुषेन मंगांडी की भूमि पर किया गया, जिसमें न्युवोको के जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड श्री हरिकिशोर गरिकापति एवं पर्यावरण प्रमुख समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितधारक उपस्थित रहे।
हरिकिशोर गरिकापति ने इस अवसर पर कहा, “यह परियोजना न केवल न्युवोको के हरित और समावेशी भविष्य की दृष्टि को प्रतिबिंबित करती है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी।”\
READ MORE : BIHAR SIR अभियान: 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 91% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज
न्युवोको का यह प्रयास पर्यावरणीय पुनर्स्थापन, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और सामाजिक-सांस्कृतिक सशक्तिकरण को साथ लेकर चलने वाली समग्र सतत विकास रणनीति का हिस्सा है। इस सामाजिक वानिकी कार्यक्रम से न सिर्फ पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में यह वृक्ष स्थानीय परिवारों की आजीविका के लिए आय का जरिया भी बनेंगे।


