
जमशेदपुर। भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपनी नई प्रीमियम प्रोडक्ट न्युवोको ज़ीरो एम ट्रिपल शील्ड पुट्टी बाजार में उतारी है। यह व्हाइट सीमेंट-बेस्ड वॉल केयर सॉल्यूशन एक ही प्रोडक्ट में एंटी-माइक्रोबियल, वॉटरप्रूफिंग और एंटी-एफ्लोरेसेंस जैसे तीन प्रमुख फायदे प्रदान करता है। इस संबंध में कंपनी के हेड-मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस चिराग शाह ने कहा कि यह प्रोडक्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक एस्थेटिक्स सुनिश्चित करता है। यह उत्पाद झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उपलब्ध होगा। सिल्वर आयन टेक्नोलॉजी से युक्त यह पुट्टी बैक्टीरिया, फंगस और एल्गी के विकास को रोकती है, जिससे दीवारों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके साथ जर्मन एक्टिव साइलेंस-सिलोक्सेन आधारित एडवांस्ड हाइड्रोफोबिक पॉलीमर फॉर्मूलेशन नमी और दरारों के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध देता है। इसकी एंटी-एफ्लोरेसेंस विशेषता दीवारों पर सफेद नमक के जमाव को रोकती है, जिससे लंबे समय तक बेहतर फिनिश बनी रहती है। यह पुट्टी अंदर और बाहर दोनों सतहों पर उपयोग के लिए उपयुक्त है तथा सीमेंट-बेस्ड प्लास्टर, कंक्रीट और मोर्टार पर मजबूत पकड़ प्रदान करती है। इसके उपयोग से दीवारों की फिनिशिंग बेहतर होती है और टिकाऊ सुरक्षा मिलती है।


