
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गर्व, विश्वास और नई ऊर्जा का क्षण है। यह चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और समर्पण की विजय है।उक्त बातें भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
READ MORE :Jamshedpur News :नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा: दिनेश कुमार
काले ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जिस प्रकार जिया है, वही आज उन्हें इस गौरवपूर्ण दायित्व तक लेकर आया है। उनका निर्विरोध चयन इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का प्रत्येक वर्ग उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास करता है।
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन संघर्ष, सादगी और सतत परिश्रम की प्रेरणादायक मिसाल है। मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
अमरप्रीत सिंह काले ने नितिन नवीन को हृदय से बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षण प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का है।
संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा संजीव सिन्हा का नेतृत्व : अमरप्रीत सिंह काले
# भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से की शिष्टाचार भेंट
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों एवं जमशेदपुर महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संजीव सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा जमशेदपुर महानगर में और अधिक मजबूत होगी।
वहीं जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह एवं साकची कार्यालय में बिपिन झा, अखिलेश पांडे, लालबाबू यादव, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, दीपक सिंह, ललन पांडे, सूरज बाग, शेखर मुखी, सुमन कुमार, मनोज हलदर, पिंटू भिरभरिया, सूरज चौबे, सागर चौबे, अमन, शुभम, सुभाष एवं अन्य उपस्थित रहे।


