
जमशेदपुर।


साकची गुरुद्वारा चुनाव में प्रत्याशी निशान सिंह समर्थकों के साथ बुधवार अपना नामांकन करेंगे। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती में चुनाव प्रचार कर संगत से अपने पक्ष में वोट मांगे और अपने नामांकन तिथि घोषणा की।
वे शाम को साढ़े पांच और छः बजे के बीच अपना नामांकन गुरुद्वारा कार्यालय में करेंगे। आज निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा बस्ती के तीनों जोन ए, बी और सी का दौरा कर संगत से स्नेह सहित उनका साथ और वोट माँगा। संगत ने भी खुले हाथों से निशान सिंह का स्वागत किया और कुछ-कुछ स्थानों पर फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान और अभिवादन किया।
गुरुद्वारा बस्ती सी जोन के अमरपाल सिंह और बलबीर सिंह ने बताया की वे सब बहुत सालों से बाट जोह रही है कोई योग्य व्यक्ति गुरुद्वारा का प्रधान बने और निशान सिंह सबके विशेष आग्रह पर उम्मीदवार बने और उनको प्रत्याशी के रूप में पाकर एक उम्मीद जगी है कि लम्बे अंतराल के बाद इस बार कोई प्रधान योग्य बन पायेगा।
उनके अतिसमर्पित समर्थकों में मुख्य रूप से शमशेर सिंह सोनी, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छिते, जोगिंदर सिंह जोगी, जसबीर सिंह गांधी, रणधीर सिंह सिद्धू , महेंद्र सिंह, करतार सिंह, अमरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, राजू मारवाह, सतबीर सिंह गोल्डू, जगतार सिंह, हरदयाल सिंह और अन्य ने चुनाव प्रचार में संगत से निशान सिंह को जिताने के लिए संगत से उनका समर्थन मांगा।


