
जमशेदपुऱ।
निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए शुक्रवार को काशीडीह, रामलीला मैदान और कालीमाटी रोड में सम्पर्क साधा।
साकची गुरुद्वारा में चुनाव को लेकर निशान सिंह गुट पूरी तरह तैयार और आत्मविश्वास से लबरेज़ दिखी। आने चुनावी दौरे के दौरान निशान ने आश्वस्त किया कि संगत को उनकी चाह के अनुसार बदलाव देखने को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगत के परिवारों को गुरुद्वारे से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य है और वे इसके लिए अभी से प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से जो भी वायदे किये हैं वे उन्हें अक्षरशः लागू करेंगे और संगत और गुरद्वारा के सेवक के रूप में काम करेंगे।
निशान सिंह के जनसंपर्क अभियान में मुख्यरूप से मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छितै, जोगिंदर सिंह जोगी, जगमिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, करतार सिंह, अमरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, राजू मारवाह शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलडू, जगतार सिंह, हरदयाल सिंह और अन्य शामिल हुये।




