जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की इतिहास ऑनर्स (तीसरे वर्ष, पांचवें सेमेस्टर) की छात्रा तानुष्री पात्रा का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) 2025 के लिए हुआ है। तानुष्री, पिता गोपीनाथ पात्रा, निवासी कांड्रा, जिला सरायकेला-खरसावां, ने यह उपलब्धि बिहार एवं झारखंड निदेशालय (B&J DTE) का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल की। यह कैंप सितंबर 2025 तक डीजी एनसीसी, दिल्ली छावनी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
तानुष्री ने जजिंग डिस्टेंस (JDFS) इवेंट में भाग लिया और B&J DTE (SW कंटिजेंट) की द्वितीय प्रभारी (2I/C) के रूप में नियुक्त की गई। उन्होंने लाइन एरिया ब्रीफर की जिम्मेदारी निभाई। इस वर्ष बिहार एवं झारखंड निदेशालय से कुल 40 SW कैडेट्स का चयन विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के इवेंट्स के लिए किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :झारखंड में नए 10 प्लस 2 विद्यालयों को बनाने की जरूरतःसरयू राय
एनसीसी यूनिट, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की सीटीओ प्रीति ने कहा, “तानुष्री का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन होना न केवल हमारे विश्वविद्यालय बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उनकी लगन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई है। वे अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा हैं।”
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स की निरंतर उपलब्धियाँ इस बात को दर्शाती हैं कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में अनुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। तानुष्री की यह सफलता विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गौरव की बात है।”
तालमेल, नेतृत्व और शारीरिक क्षमता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तानुष्री पात्रा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनके इस चयन से अन्य छात्रों में नेतृत्व और अनुशासन के मूल्य को अपनाने की प्रेरणा बढ़ेगी।
READ MORE :National News :प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
यह उपलब्धि झारखंड में NCC कैडेट्स के लिए एक प्रेरक उदाहरण है और यह दर्शाती है कि राज्य के छात्र राष्ट्रीय मंच पर भी अपने प्रदर्शन से गौरव हासिल कर सकते हैं।




