Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:नानी बाई रो मायरो की शानदार प्रस्तुति ने श्याम भक्तों को किया भावविभोर
Breaking News

Jamshedpur News:नानी बाई रो मायरो की शानदार प्रस्तुति ने श्याम भक्तों को किया भावविभोर

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। सावन माह के एकादशी के शुभ अवसर पर परसुडीह हाट बाजार के पास स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 16वां श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान प्रीति-आकाश अग्रवाल ने पूजा की और पंडित गोपाल शुक्ला ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा। श्री गणेश वंदना से भजनों का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। महोत्सव में आमंत्रित स्थानीय कलाकार प्रेम अग्रवाल एण्ड ग्रुप द्धारा नानी बाई रो मायरो की शानदार प्रस्तुति दी गयी। मायरा की प्रस्तुति में कलाकार प्रियंका अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही। साथ ही पुरूलिया से आयी शीतल काटारूका, स्थानीय भजन गायक हरजीत सिंह हीरा एवं राजेन्द्र राज ने बाबा श्याम, भोले बाबा और हनुमान जी के भजनों का गुणगान कर देर रात तक भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भजन गायकों ने ओ जी ओ गिरधारी नटवर नागरिया…, कुण तो सुणेला कुणने सुनाऊं म्हारे मन की बात…, जराक गाड़ी थाम भगत मने जानो नगर अंजार बात मेरी मान ले…, काली कमली वाला मेरा यार हैं…, मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे…, कीर्तन के माही भक्ता संग खाटू वाला नाच रहया…, कीर्त्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं…, अपने दिल का हाल मैं सुनावन आया हैं…., हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा… आदि भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया। बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खूब झूमे। बाबा श्याम के दरबार में जोरदार बारिश के बीच भी शुक्रवार की देर रात दो बजे तक भजनों की अमृतवर्षा होते रही।
शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात 02.30 बजे श्री खाटू श्याम जी की महाआरती की गई। इसके बाद उपस्थित सैकड़ों भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव का आकर्षण, नानी बाई रो मायरो, भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद था। इस भजन कार्यक्रम में गंगा राम म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता की भी शानदार प्रस्तुति रही।
बाबा के दरबार में लगाई हाजिरीः- महोत्सव में अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजकुमार सिंह
समाजसेवी राजेन्द्र राज, अरूण बांकरेवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज आदि शामिल हुए और खाटू श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्याम बाबा का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। सभी अतिथियों को श्याम बाबा के नाम का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इनका रहा योगदानः- इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में रतन अग्रवाल, बिजय अग्रवाल बिजु, अखिलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल बबलु, विनीत अग्रवाल, वैभव बंटी अग्रवाल, अनुराग शर्मा, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल बंटी, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय अग्रवाल संजु एवं शंकर अग्रवाल संस्था की महिला टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
=======================

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.