
जमशेदपुर. होम पाइप निवासी नन्हे जसराज सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. उन्होंने पूरे एक साल से अपनी गुल्लक में जमा की गई राशि 6413 रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी.


जसराज के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अपने जन्मदिन पर उन्हें कोई खास तोहफ़ा देना चाहता था. लेकिन सोशल मीडिया पर पंजाब में आई भीषण बाढ़ और वहां की तकलीफ़ें देखकर उसका मन बदल गया। जसराज ने अपने पिता को तोहफ़ा देने के बजाय गुल्लक से निकाले पैसे बाढ़ पीड़ितों को सौंपने का फ़ैसला लिया.
इसी क्रम में जसराज ने गुरुवार को अपने पिता के साथ साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के कार्यालय पहुंचकर समिति के प्रधान भगवान सिंह को यह राशि भेंट की.
जसराज ने कहा— “पंजाब और पंजाबियों को इस विपत्ति से बाहर निकालना हम सबका फ़र्ज़ है.”
इस नेक पहल पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने जसराज की सराहना की और कहा कि छोटी उम्र में इतना बड़ा जज़्बा समाज के लिए प्रेरणा है.
इनकी रही मौजूदगी सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह,गुरमीत सिंह तोते महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जैमल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू,जोगिंदर सिंह जोगी नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह


