
जमशेदपुर। शहर में लेडीज और किड्स रेडीमेड कपड़ों के लिए चर्चित नागरमल अब जमशेदपुर में अपनी तीसरी शाखा शुरू करने जा रहा है। साकची के एसएनपी एरिया में बंगाल क्लब के सामने स्थित नए शोरूम का उद्घाटन 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा। करीब 32,000 वर्गफीट में तैयार किए गए इस वातानुकूलित शोरूम में लेडीज वियर और किड्स वियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
शोरूम के उद्घाटन से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नागरमल के प्रतिनिधि कमल बेरिया ने बताया कि नए शोरूम को आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार, यहां शादी, त्योहार और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग श्रेणियों के परिधान उपलब्ध होंगे।
READ MORE :Delhi travelogue :दिल्ली – दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक
एक ही छत के नीचे लेडीज और किड्स वियर
नए शोरूम में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कपड़ों की विस्तृत रेंज रखी गई है। महिलाओं के लिए साड़ियों, लहंगा और सूट के साथ-साथ रेडीमेड और वेस्टर्न वियर के विकल्प उपलब्ध होंगे।
साड़ियों की रेंज में बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, लहंगा साड़ी, डिजाइनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट और प्योर क्रेप जैसी वैरायटी शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा बुटीक लुक वाली साड़ियों की रेंज भी उपलब्ध होगी।
शादी और त्योहारों के लिए विशेष कलेक्शन
शोरूम में सूट पीस की भी कई वैरायटी रखी गई हैं। इनमें सिंथेटिक सूट, प्योर क्रेप, चंदेरी, प्योर सिल्क, दबका, बनारसी, स्टोन वर्क, लॉन्ग सूट, प्लाजो और फैंसी सूट के अलावा वेडिंग कलेक्शन शामिल हैं।
इसके साथ ही रेडीमेड सूट, सेमी-स्टिच सूट, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट, स्टेट सूट, लहंगा सूट और कॉटन सूट जैसी रेंज भी ग्राहकों को मिलेगी।
कुर्ती से लेकर वेस्टर्न वियर तक विकल्प
महिलाओं के लिए कुर्ती, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट, कैप्री, हॉट पैंट्स तथा वेस्टर्न गाउन जैसी वैरायटी भी शोरूम में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
वहीं गर्ल्स किड्स वियर में गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, लेगिंग्स, हॉट पैंट्स, जींस और टॉप समेत कई विकल्प रखे गए हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जुस्को परिसर में सिंहभूम डाक मंडल का विशेष जागरूकता और आधार अपडेशन शिविर, 50 कर्मचारियों ने लिया लाभ
32 हजार वर्गफीट में तैयार हुआ नया शोरूम
कमल बेरिया के अनुसार, करीब 32,000 वर्गफीट में तैयार किया गया यह शोरूम आधुनिक सुविधाओं से लैस और पूरी तरह वातानुकूलित है। उन्होंने इसे लेडीज और किड्स वियर के लिए एक बड़े फैमिली स्टोर के रूप में विकसित किए जाने की बात कही।
नागरमल की ओर से बताया गया कि नए शोरूम में अलग-अलग राज्यों और परंपराओं से जुड़ी साड़ियों तथा आधुनिक परिधानों की रेंज को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को शादी, त्योहार, पारिवारिक समारोह और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक ही जगह पर कई विकल्प उपलब्ध कराना है।


