JAMSHEDPUR NEWS :मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, यूपी एसटीएफ और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जमशेदपुर।

शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यूपी एसटीएफ और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जमशेदपुर में घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में अनुज को ढेर कर दिया गया।
अनुज कन्नौजिया पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार, वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटरों की भर्ती करने और हत्याओं की साजिश रचने में शामिल था। मौके से पुलिस ने हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
हालांकि इस सबंध मे पुलिस की ओर से कोई अधिकारीक बयान नही आया हैं।