Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :गोकुलनगर में घर हटाने के मामले पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान, 350 नहीं केवल 34 घरों पर है कार्रवाई प्रस्तावित: DFO कार्यालय से मिली स्पष्टता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :गोकुलनगर में घर हटाने के मामले पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान, 350 नहीं केवल 34 घरों पर है कार्रवाई प्रस्तावित: DFO कार्यालय से मिली स्पष्टता

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह क्षेत्र के गोकुलनगर में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय और असमंजस का माहौल है, जब यह खबर सामने आई कि वन विभाग की ओर से ईको सेंसिटिव ज़ोन के तहत लगभग 350 घरों को हटाने का नोटिस जारी किया गया है। यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की।

Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा में योग दिवस पर किया योग, स्वस्थ भारत के निर्माण का दिया संदेश

सांसद विद्युत महतो ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल अपने प्रतिनिधि संजीव कुमार को निर्देश दिया कि वे वन विभाग से इस विषय की वास्तविक जानकारी लें। इसके पश्चात, एक प्रतिनिधिमंडल डीएफओ कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मामला 350 घरों का नहीं, बल्कि 34 घरों का है। जहां इन 34 घरों को लेकर वर्ष 2016 से एक न्यायालयीय मामला लंबित है, और अदालत द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया जा चुका है। डीएफओ ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी ओर से सिर्फ उन्हीं 34 घरों को लेकर कार्रवाई प्रस्तावित है, न कि पूरे गोकुलनगर क्षेत्र पर।

Jamshedpur News :सभी भाजपा मंडलों में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया योग को जीवन में अपनाने का संकल्प

स्थिति स्पष्ट होने के बाद, सांसद विद्युत महतो और भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि वर्तमान में भारी वर्षा और विपरीत मौसम की परिस्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई को टाला जाए। सांसद महतो ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पूर्व सूचना दिए बिना कोई भी अचानक कार्रवाई अमानवीय और असामाजिक होगी। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रशासन इस विषय पर मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को पर्याप्त समय दें। इस दौरान उलीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, संजीव कुमार, बिरेन महतो भी मौजूद रहे।

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर शनिवार को

जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सांसद और प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी तथा प्रशासन किसी भी निर्णय में मानवीय पक्ष को प्राथमिकता देगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL: 22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, देश सेवा के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 होनहारों ने दिखाई प्रतिभा

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.