
जमशेदपुर– परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जमशेदपुर में ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य मोटिवेशनल एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन देना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका एवं इग्नू समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, आत्ममूल्यांकन, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय वक्ता के रूप में बीपीएम हाई स्कूल (सीएम एक्सीलेंस स्कूल) की प्राचार्या श्रीमती रंजिता गांधी ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री दानेश्वर मोहिर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देते हैं। इस अवसर पर उप-प्राचार्या, शिक्षकगण एवं कक्षा 11वीं के सभी छात्र उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसे देशभर के 30 केंद्रीय विद्यालयों से ऑनलाइन जोड़ा गया, जिससे हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला।
यह कार्यक्रम छात्रों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



