Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के जिस मैदान में होता है धार्मिक अनुष्ठान वहां विधायक सरयू राय करा रहे बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण
Breaking News

Jamshedpur News:सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के जिस मैदान में होता है धार्मिक अनुष्ठान वहां विधायक सरयू राय करा रहे बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 12, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल व वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण कार्य को लेकर सूर्य मंदिर समिति आक्रोशित है। मंगलवार को मंदिर परिसर में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण की जानकारी मिलने पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता समेत काफी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों व आमजनों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी और शंख मैदान एवं मंदिर परिसर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य ना करने का आग्रह किया गया। जिसके बाद काम करने आये लोग चले गए। इस घटना को लेकर एक ओर जहां स्थानीय निवासियों एवं सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों में रोष है तो वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इसे विधायक सरयू राय की धर्मविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल सूर्यधाम परिसर को खेल के मैदान में बदलने की गहरी साजिश कर रहे हैं। शंख मैदान में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट बनाने की अनुशंसा कर सरयू राय एक धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। सरयू राय बार-बार विकास कार्य के नाम पर लगातार सूर्य मंदिर में आस्था रखने वालों लाखों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में लगे हैं। शंख मैदान में प्रत्येक वर्ष श्रीराम कथा, महायज्ञ के साथ महापर्व छठ पूजा में व्रतधारी माताओं-बहनों के लिए सेवा शिविर लगाए जाते हैं। वहीं, इस शंख मैदान में मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रायः कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक बनने के 4 साल बाद विधायक सरयू राय ने क्षेत्र की जनता के लिए कौन से उल्लेखनीय कार्य किए हैं उन्हें यह बताना चाहिए। एक विधायक के रूप में उनकी रुचि विकास कार्यों से अधिक विवाद खड़ा करने में रहती है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट तालाब जाने के रास्ते में पड़ने वाले बड़े और सुंदर गेट को काटकर नया गेट लगाया गया। ऐसा सिर्फ अपने नाम का बोर्ड लगाने के लिए किया गया। इस तरह का अनावश्यक विकास कार्य सराकरी पैसे का दुरुपयोग मात्र है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय के द्वारा एक चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया गया था, आज रखरखाव के आभाव में उस पार्क की बदहाल स्थिति किसी से छिपी हुई नही है। पार्क की बदहाली को देखकर सूर्य मंदिर समिति ने ही इसकी साफ-सफाई की पहल की। इसके साथ ही, कुछ माह पहले बच्चों के लिए बनाए गए स्विमिंग पुल में ट्रेनर रखकर प्रशिक्षण देने वाली दावे भी अखबार और होर्डिंग तक सिमट कर रह गए हैं। विधायक सरयू राय बने-बनाये स्थलों को सौंदर्य को नष्ट करना चाहते हैं और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढकर सुर्खियों में बने रहने के लिए अनावश्यक विवाद पैदा करने की निरंतर कोशिश करते रहते हैं।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने शंख मैदान और मंदिर परिसर में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति विधायक सरयू राय की इस धर्मवीरोधी मानसिकता को जमशेदपुर की धर्मप्रेमी जनता के समक्ष उजागर करेगी। कहा कि आने वाले दिनों में मंदिर समिति के द्वारा शहर के सभी धार्मिक संगठनों, मंदिर समिति, संत समाज व सनातन समाज को आमंत्रित कर धार्मिक स्थलों में छेड़छाड़ करने वालों की पूरी सच्चाई बताई जाएगी। चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि पवित्र शंख मैदान और मंदिर परिसर में किसी भी तरह के खेल स्थल का निर्माण कार्य का सूर्य मंदिर समिति पुरजोर विरोध करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्त्व में विलीन

September 25, 2026

Jamshedpur News :XLRI के पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप प्रोग्राम ने मनाया प्रथम स्नातक समारोह, बैच 2 का किया स्वागत

September 25, 2026

Jamshedpur news:आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.