Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के पास चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक संजीव सरदार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के पास चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक संजीव सरदार

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर एक बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जनप्रतिनिधि को हस्तक्षेप करना पड़ा।

हेलमेट और पूरे कागजात होने के बाद भी 10 हजार की मांग

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड कांग्रेस सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने जमशेदपुर परिसदन में की सांगठनिक समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

जानकारी के अनुसार, कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा (जो पेशे से शिक्षक हैं और गाड़ी चलाने में असमर्थ हैं) को लेकर जा रहे थे। उनके चाचा की जनगणना ड्यूटी दूसरे प्रखंड में काफी दूर लगाई गई थी। इसी सिलसिले में वे पोटका से बारीडीह विजया गार्डन की ओर जा रही थे।

इसी दौरान चाईबासा स्टैंड चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चंदन सरदार का आरोप है कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और गाड़ी के सभी आवश्यक कागजातों की फोटोकॉपी भी दिखाई। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें नहीं छोड़ा और चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर 10 हजार रुपये की मांग की।

विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, पुलिसकर्मी ने फोन पर बात करने से किया था इनकार

घटना से परेशान होकर चंदन सरदार ने तत्काल पोटका विधायक संजीव सरदार को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले फोन पर ही तैनात पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने उनसे बात करने से साफ इनकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक संजीव सरदार स्वयं मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल ट्रैफिक थानेदार और ट्रैफिक डीएसपी को घटनास्थल पर तलब किया। विधायक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से पैसे मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित को प्रताड़ित करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस की इस कार्यशैली से जनता त्रस्त है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ट्रैफिक डीएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

READ MORE..SERAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला में श्रम विभाग की बड़ी पहल, पंचायतों में शिविर लगाकर असंगठित श्रमिकों का हुआ रजिस्ट्रेशन

विधायक की सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने मामले की प्रारंभिक जांच की। उन्होंने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित और दंडात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कड़े शब्दों में कहा कि आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन इसकी आड़ में आम लोगों को परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना पूरी तरह गलत है। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी जनता के अधिकारों का हनन करेगा, तो उसके खिलाफ जोरदार आवाज उठाई जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में विधायक की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की जमकर चर्चा हो रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj ka Rasifal:13 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 13, 2026

SARAIKELA KHARSAWAN NEWS: सरायकेला-खरसावां के इचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ऋण शिविर, 15 दिनों में मिलेगा KCC

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन की धूम, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.